Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:07 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


भाजपा ने श्रीनगर में मनाया विलय दिवस

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कश्मीर इकाई ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के साथ "विलय दिवस" ​​मनाया।
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और नागरिक जम्मू-कश्मीर के इतिहास में इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए एक साथ आए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने भारत की एकता और अखंडता के प्रति केंद्र शासित प्रदेश की प्रतिबद्धता की याद दिलाने के रूप में विलय दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने 1947 में महाराजा हरि सिंह के भारत में विलय के फैसले के महत्व पर प्रकाश डाला और जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत तथा ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भाजपा के समर्पण को रेखांकित किया। बयान में कहा गया कि पार्टी सदस्यों ने एकजुट और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने 26 अक्टूबर को विलय दिवस के रूप में नामित किया और इसे आधिकारिक अवकाश घोषित किया।
संतोष
वार्ता
More News

कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद

16 Dec 2025 | 2:58 PM

जम्मू, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के मजालता इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। यहां तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में पद दुरुपयोग मामले में बड़गाम नगर समिति के अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दायर

16 Dec 2025 | 1:28 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और आधिकारिक पद के दुरुपयोग मामले में बडगाम नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष गुलाम मोहि-उद-दीन डार सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया ।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बारुदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद

16 Dec 2025 | 12:19 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना एक जवान शहीद हो गया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को ट्रेहगाम सेक्टर के पुताहा खान गली में हुई, जहां 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद बारुदी सुरंग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
सेना ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
जांगिड़ उप्रेती
वार्ता.

see more..
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

16 Dec 2025 | 12:07 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे।.

see more..

विधायक-एसडीएम विवाद के बाद उमर ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान पर दिया जोर

15 Dec 2025 | 10:52 PM

श्रीनगर, 15 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले में एक नेशनल कांफ्रें स(एनसी) विधायक द्वारा अपमान और अनादर का आरोप लगाते हुए एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद, राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ उचित सम्मानपूर्वक व्यवहार करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है।.

see more..