Thursday, Dec 11 2025 | Time 06:09 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


शोपियां जिले में चरस के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर, 03 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चरस बरामद की है।
पुलिस ने कहा कि समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के अपने अभियान को जारी रखते हुए जिला शोपियां पुलिस ने नागेशरण चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो नशीली दवाओं के तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि हरमैन से शोपियां की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया और गहन तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के प्राथमिक चिकित्सा टूलकिट से चरस पाउडर जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया।
माेटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्तियों की पहचान शोपियां के बोंगम निवासी मोहम्मद लतीफ मलिक और न्यू कॉलोनी, लारगाम के तौसीफ मुश्ताक के रूप में की गयी है।
शोपियां थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए जांच चल रही है।
सैनी, यामिनी
वार्ता
More News

पूर्व जेकेएलएफ कमांडर जावेद मीर, शकील बख्शी तीन दशक पुराने दंगे मामले में गिरफ्तार

10 Dec 2025 | 8:40 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लगभग तीन दशक पुराने दंगे के मामले में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व प्रमुख जावेद मीर और इस्लामिक स्टूडेंट्स लीग के प्रमुख शकील बख्शी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

न्यायालय ने अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर याचिकाकर्ता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

10 Dec 2025 | 7:09 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने अब्दुल गनी भट्ट (82) द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर उन पर अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर जारी, 86 प्रतिशत बारिश की कमी

10 Dec 2025 | 6:35 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में भीषण शीत लहर जारी है और पिछले एक महीने से जारी सूखे के कारण केंद्र शासित प्रदेश में 86 प्रतिशत बारिश कम हुई है।.

see more..

स्कूलों का एकमात्र लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए अनोखे व्यक्तित्व तैयार करना होना चाहिए: सिन्हा

10 Dec 2025 | 6:01 PM

जम्मू, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि स्कूलों का एकमात्र लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए अनोखे व्यक्तित्व तैयार करना होना चाहिए।.

see more..

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में ड्रग तस्कर की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

10 Dec 2025 | 5:38 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को मादक औषधि एवं मनोविकृत पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक मादक पदार्थ तस्कर की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की एक कनाल जमीन के साथ तीन मंजिला आवासीय इमारत को कुर्क किया है।.

see more..