Monday, Aug 17 2026 | Time 16:51 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू विश्वविद्यालय के ऑन-कैंपस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए एक सीट को मंजूरी

जम्मू 15 जून (वार्ता) जम्मू विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने रविवार को विश्वविद्यालय के प्रत्येक ऑन-कैंपस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए एक अतिरिक्त सीट को मंजूरी दे दी।
भदेरवाह परिसर में कुलपति प्रोफेसर उमेश राय की अध्यक्षता में परिषद के पहले आउटरीच कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के साथ-साथ इसके मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को अपनाने का भी समर्थन किया। विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान परिषद ने कई शैक्षणिक और शोध मामलों पर चर्चा की गयी तथा नवीनतम लागू यूजीसी दिशानिर्देशों के अनुसार कई शैक्षणिक कार्यक्रमों से संबंधित मौजूदा दिशानिर्देशों और विधियों को मंजूरी दी गयी। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के तहत बेसिक अकाउंटिंग, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के जरिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ-साथ एमए इतिहास कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही
एनईपी 2020 के साथ संरेखित चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम - डिजाइन योर डिग्री को नियंत्रित करने वाले संशोधित क़ानूनों तथा भूविज्ञान विभाग के तहत आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी) डिग्री कार्यक्रम की शुरूआत को भी अकादमिक परिषद ने मंजूरी दी ।
परिषद ने यूजीसी द्वारा संशोधित यूजीसी दिशानिर्देशों के अनुरूप उम्मीदवारों को यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में भौतिक मोड में अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ-साथ दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (ओडीएल/ऑनलाइन मोड) के तहत एक शैक्षणिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अनुमति देने वाले प्रावधान को मंजूरी दी। इसके अलावा भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ केंद्रित बातचीत के दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के तौर-तरीके तैयार किए गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आरंभ में कुलपति ने परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा व्यक्तिगत और आभासी रूप में उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
अशोक
वार्ता
More News

कश्मीरी पंडितो का राष्ट्र-निर्माण में, बौद्धिक एवं प्रशासनिक नींव को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है : मनोज सिन्हा

16 Aug 2026 | 8:55 PM

जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा, दर्शन और संस्कृति में अद्वितीय योगदान दिया है।.

see more..

कश्मीर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जश्न के साथ मनाया गया

16 Aug 2026 | 12:42 AM

श्रीनगर, 15 अगस्त (वार्ता) कश्मीर घाटी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास, युवाओं को मज़बूत बनाने और सबको साथ लेकर चलने वाले शासन के लिए नये वादों के साथ मनाया गया।.

see more..

कश्मीर में उत्तरी कमान प्रमुख ने सैनिकों से मिशन के लिए तैयार रहने का किया आह्वान

15 Aug 2026 | 11:28 PM

श्रीनगर, 15 अगस्त (वार्ता) सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शनिवार को कश्मीर घाटी में तैनात सैनिकों से अभियान की गति बनाए रखने, अपने कौशल को लगातार बेहतर करने और हर समय मिशन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। .

see more..

स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

15 Aug 2026 | 10:48 PM

जम्मू, 15 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां मौलाना आजाद स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।.

see more..

भाजपा ने की उमर अब्दुल्ला की आलोचना, स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये बयान को बताया 'गैर-जिम्मेदाराना' और 'दुर्भाग्यपूर्ण'

15 Aug 2026 | 7:01 PM

श्रीनगर, 15 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और संवैधानिक गारंटी की मांग किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की है और इसे उनके बयान को गैर जिम्मेदराना और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। .

see more..