Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:22 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


उमर ने उपराज्यपाल प्रशासन पर नक्शबंद साहिब जाने से रोकने के प्रयास पर हमला बोला

श्रीनगर, 14 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं को 13 जुलाई, 1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रीनगर के पुराने शहर स्थित नक्शबंद साहिब जाने पर रोकने लगाने के प्रयास के लिए तीखा हमला बोला।
व्यापक प्रतिबंधों और नजरबंदी के एक दिन बाद श्री उमर अपने पिता एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहीदों के कब्रिस्तान गए और फातिहा और पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कब्रिस्तान में संवाददाताओं से कहा, “यह बहुत दुखद है कि जो लोग खुद दावा करते हैं कि उनकी ज़िम्मेदारी केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था है, उनके स्पष्ट निर्देश के अनुसार हमें कल यहाँ फातिहा पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। सभी को सुबह-सुबह अपने घरों में बंद कर दिया गया।''
श्री उमर ने रविवार की घटना को याद करते हुए कहा, “जब दरवाज़े खुलने लगे तो मैंने कंट्रोल रूम को बताया कि मैं फ़ातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान जाना चाहता हूँ। कुछ ही मिनटों में मेरे घर के दरवाजे के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गयी और उसे आधी रात तक नहीं हटाया गया।''
श्री उमर ने आज कहा कि उन्होंने अधिकारियों को कब्रिस्तान जाने की अपनी योजना के बारे में सूचित नहीं किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उन्हें बताए बिना कार में बैठ गया। उनकी बेशर्मी देखिए। आज भी उन्होंने हमें रोकने की कोशिश की। उन्होंने नौहट्टा चौक पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और उसके सामने सीआरपीएफ़ जवानों को तैनात कर दिया गया। उन्होंने हाथापाई भी की। वर्दी पहने पुलिसवाले कभी-कभी क़ानून भूल जाते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि आज उन्होंने किस क़ानून के तहत हमें रोकने की कोशिश की। अगर कोई पाबंदी थी, तो वो कल के लिए थी।”
श्री उमर ने कहा, “वे कहते हैं कि यह एक आज़ाद देश है, लेकिन कभी-कभी उन्हें लगता है कि हम उनके गुलाम हैं। हम किसी के गुलाम नहीं हैं। अगर हम गुलाम हैं, तो हम यहाँ के लोगों के गुलाम हैं। अगर हम नौकर हैं, तो हम यहाँ के लोगों के नौकर हैं।”
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को शहीदों को श्रद्धांजलि देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।
उन्होंने कहा, “वे (पुलिसकर्मी) वर्दी पहनते हैं और कानून की धज्जियाँ उड़ाते हैं। मुझे यह समझ नहीं आता, लेकिन हमने उनकी कोशिशें नाकाम कर दीं। उन्होंने हमें हिरासत में लेने की कोशिश की। उन्होंने हमारा झंडा फाड़ने की कोशिश की, लेकिन आज उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं। हम यहाँ आए और फ़ातिहा पढ़ा।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रशासन यह सोचता है कि 13 जुलाई को कब्रिस्तान तक पहुँच को प्रतिबंधित करके वह शहीद दिवस के महत्व को मिटा सकता है, तो वह ग़लतफ़हमी में है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “वे भूल जाते हैं कि ये कब्रें हमारे शहीदों की हैं। वे साल भर यहाँ रहते हैं। वे हमें कब तक रोकेंगे, हम जब चाहें यहाँ आएँगे और हम इन शहीदों को याद करेंगे।”
उल्लेखनीय है कि शहीद दिवस जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता था। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा इसे सरकारी कैलेंडर से हटा दिया गया था। तब से राजनीतिक नेताओं को इस दिन कब्रिस्तान जाने से बार-बार रोका जाता रहा है।
जांगिड़, उप्रेती
वार्ता
More News

कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद

16 Dec 2025 | 2:58 PM

जम्मू, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के मजालता इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया। यहां तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में पद दुरुपयोग मामले में बड़गाम नगर समिति के अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र दायर

16 Dec 2025 | 1:28 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और आधिकारिक पद के दुरुपयोग मामले में बडगाम नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष गुलाम मोहि-उद-दीन डार सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया ।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बारुदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद

16 Dec 2025 | 12:19 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना एक जवान शहीद हो गया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को ट्रेहगाम सेक्टर के पुताहा खान गली में हुई, जहां 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद बारुदी सुरंग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
सेना ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
जांगिड़ उप्रेती
वार्ता.

see more..
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

16 Dec 2025 | 12:07 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे।.

see more..

विधायक-एसडीएम विवाद के बाद उमर ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान पर दिया जोर

15 Dec 2025 | 10:52 PM

श्रीनगर, 15 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले में एक नेशनल कांफ्रें स(एनसी) विधायक द्वारा अपमान और अनादर का आरोप लगाते हुए एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद, राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ उचित सम्मानपूर्वक व्यवहार करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है।.

see more..