Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:29 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


शहीदी दिवस के नाम पर कब्रों की राजनीति कर रहे हैं उमर: भाजपा

श्रीनगर, 14 जुलाई (वार्ता)जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पुराने श्रीनगर स्थित शहीदों के कब्रिस्तान में दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर तीखा हमला करते हुए उन पर 13 जुलाई को शहीदी दिवस याद करने की आड़ में "विभाजनकारी और खतरनाक राजनीति" को पुनर्जीवित करने का आरोप लगाया।
श्री ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कहा "उमर अब्दुल्ला सिर्फ़ राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए बेशर्मी से कब्रों की राजनीति कर रहे हैं। 1931 की घटनाओं का महिमामंडन करके वह निर्दोष कश्मीरी पंडितों के खून से सने दिनों पर लीपापोती कर रहे हैं। यह कोई श्रद्धांजलि नहीं है बल्कि यह एक सोची-समझी उकसावे की कार्रवाई है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा 13 जुलाई को शहीद दिवस घोषित करने का पुरज़ोर विरोध करती है। उन्होंने कहा "यह शहादत का दिन नहीं था बल्कि वह दिन था जब कश्मीर में सांप्रदायिक नफ़रत के बीज बोए गये थे। इसने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले एक हिंसक प्रयास की शुरुआत की।" श्री ठाकुर ने उस दिन कश्मीरी पंडितों के खिलाफ क्रूरता की ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला दिया।
इस बीच पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जाद लोन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि एक पल के लिए तो वह श्री अब्दुल्ला के कब्रिस्तान के दौरे से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा "लेकिन अब जब आपने शहीद कब्रिस्तान तक पहुँचने के अपने तथाकथित संघर्ष का एक-एक करके ब्यौरा दे दिया है तो मैं अपनी जान की बाजी लगाते हुए कहता हूँ कि यह सब पहले से तय था। मैं आपको फिर भी बताऊँगा कि मुख्यमंत्री का पद मौजूदा मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से कहीं बड़ा होता है। कृपया इस पद को बचाएँ। कृपया पद छोड़ दें। मैं भी आपके बाद पद छोड़ने वाला पहला व्यक्ति होऊँगा।”
उन्होंने कहा "किसी सुरक्षाकर्मी द्वारा मुख्यमंत्री से हाथापाई या उन्हें रोकने की कोशिश करना हम सभी के लिए अपमानजनक है। ऐसी मिसाल कायम न करें जिसका दूसरों को पालन करना पड़े और वो है अपमान की मिसाल।"

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कश्मीरी अलगाववादी नेता एवं हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उस ‘दमन’ और ‘लाचारी’ का अनुभव किया है जिसका सामना आम कश्मीरी रोज़ाना करते हैं। उन्होंने कहा "सत्ता आपको कम सिखाती है जबकि बेबसी आपको ज़्यादा सिखा जाती है! आज मुख्यमंत्री साहब ने सत्तावादी मनमानी और उसके बाद लाचारी की कड़वी दवा का स्वाद चखा है जिसका सामना आम कश्मीरी रोज़ाना अलग-अलग रूपों में करते हैं।"
श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अज़ीम मट्टू ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार इस बात का सबसे स्पष्ट प्रमाण है कि आज हम कहाँ खड़े हैं। उन्होंने कहा “मैं दिल से कह रहा हूँ । मैं बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के कह रहा हूँ कि मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए और जम्मू-कश्मीर के लोगों को पार्टी लाइन और संबद्धता से ऊपर उठकर उनके साथ खड़ा होना चाहिए। एक मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार आज हमारी स्थिति का सबसे स्पष्ट प्रमाण है।”
नवनी जितेन्द्र
वार्ता
More News

पहली बार 28 फरवरी के बाद भी खुला रहा जोजिला दर्रा

06 Mar 2026 | 6:29 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण जोजिला दर्रा इतिहास में पहली बार भारी हिमपात के बावजूद 28 फरवरी के बाद भी खुला रहा और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।.

see more..

युद्ध और हिंसा इंसानों की बनाई तबाही हैं जो बेगुनाह जानें लेती हैं: मीरवाइज़

06 Mar 2026 | 4:09 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध और हिंसा इंसानों की बनाई मुसीबतें हैं जिनसे अनगिनत बेगुनाह जानें जाती हैं।.

see more..

फारूक अब्दुल्ला, अन्य के खिलाफ न्यायालय ने क्रिकेट घोटाले में आरोप तय करने का दिया निर्देश

06 Mar 2026 | 4:00 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) जम्मू कश्मीर में श्रीनगर की एक अदालत ने कथित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाले में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है जबकि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से संबंधित मामले में अतिरिक्त आरोप जोड़ने वाले आवेदन को खारिज कर दिया है।.

see more..

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ईरान युद्ध संबंधित विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर सख्त प्रतिबंध लागू

06 Mar 2026 | 1:59 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की सामूहिक नमाज के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर कश्मीर घाटी के बड़े हिस्से में कड़ी सुरक्षा पाबंदियां लागू कर दी गयी हैं। .

see more..

शोपियां की अदालत ने वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपी एचडीएफसी बैंक के पांच अधिकारियों की जमानत याचिका खारिज की

06 Mar 2026 | 1:05 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एचडीएफसी बैंक के पांच अधिकारियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन्हें अपराध शाखा की आर्थिक अपराध विंग (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया था। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

see more..