Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:26 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


एनसी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा की

जम्मू, 14 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने आज श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा की।
जेकेएनसी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने यहां एक बयान में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के वर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आज श्रीनगर स्थित मजार-ए-शुहादा कब्रिस्तान में नमाज अदा करने के प्रयास के दौरान उन्हें रोकने और कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करने की घटना को अत्यंत निंदनीय और अनुचित बताया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह “चौंकाने वाला और शर्मनाक है कि केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री को लगातार दो दिनों तक सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने के बाद 1931 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कब्रिस्तान की चारदीवारी पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।”
उन्होंने कहा, “यह सत्तावाद के असहनीय स्तर को दर्शाता है जहाँ सरकार के एक निर्वाचित मुखिया को प्रार्थना करने और स्मृति के एक गंभीर कार्य में भाग लेने के उसके मौलिक अधिकार से वंचित किया जाता है।”
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि 13 जुलाई का दिन जम्मू-कश्मीर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है और उस दिन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जेकेएनसी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जबरन नज़रबंद कर दिया गया। उन्होंने इस घटना को मौजूदा नौकरशाही द्वारा लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति को दबाने और न्याय और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की स्मृति को मिटाने का एक प्रयास करार दिया।
सैनी, मधुकांत
वार्ता
More News

अनंतनाग में भ्रष्टाचार के मामले में दो गिरफ्तार

16 Jan 2026 | 8:33 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और चौकीदार को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जेकेएमसी ने 2025 में डॉक्टर पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि

16 Jan 2026 | 5:07 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू - कश्मीर चिकित्सा परिषद (जेकेएमसी) ने पिछले साल रिकॉर्ड 2,381 स्थायी पंजीकरण किये, जो 2024 के मुकाबले 80 प्रतिशत ज्यादा है।.

see more..

बम निरोधक दस्ते ने बारामूला में सैन्य इकाई में मिले मोर्टार बम को निष्क्रिय किया

16 Jan 2026 | 3:30 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शुक्रवार को एक सैन्य इकाई में मिले 51 एमएम के ज़िंदा मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। .

see more..

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान के बीच ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों में बर्फबारी का अनुमान

16 Jan 2026 | 2:33 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान लगाया है कि केंद्र शासित प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। .

see more..

कर्नाटक के दो भाईयों पर एमबीबीएस दाखिले में धोखाधड़ी का आरोप

16 Jan 2026 | 2:32 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में कर्नाटक के दो भाइयों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।.

see more..