Friday, Jan 16 2026 | Time 02:30 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


पूर्व विधायक रहमान पीडीपी में शामिल

श्रीनगर 03 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के करनाह से पूर्व विधायक कफील-उर-रहमान आज पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में शामिल हो गए।
पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्री रहमाना का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनके शामिल होने से जम्मू-कश्मीर, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के पार्टी के निरंतर प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
सुश्री महबूबा ने समारोह में कहा, ''कफील-उर-रहमान का पीडीपी में शामिल होने का निर्णय जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। करनाह से दो बार विधायक के रूप में उनका अनुभव और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने और प्रगति को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को और मज़बूत करेगा। हमें उनका साथ पाकर गर्व है।''
श्री रहमान ने पीडीपी की ''कश्मीर पहले और समावेशी विकास'' की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा, ''महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व में पीडीपी में शामिल होकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है। मेरा ध्यान करनाह के लोगों की सेवा करने, उनके अधिकारों की वकालत करने और एक समृद्ध एवं एकीकृत जम्मू-कश्मीर में योगदान देने पर केंद्रित है।''
श्री रहमान ने अपनी राजनीतिक यात्रा नेशनल कॉन्फ्रेंस से शुरू की थी। वह 2002 एवं 2008 के विधानसभा चुनावों में करनाह से विधायक चुने गए।
जांगिड़, मधुकांत
वार्ता
More News

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने वाहन जब्त किया

15 Jan 2026 | 8:32 PM

श्रीनगर, 15 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत एक वाहन को जब्त किया। .

see more..

पुंछ में पाकिस्तानी आतंकवादी की सम्पति कुर्क

15 Jan 2026 | 8:20 PM

जम्मू, 15 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से संचालित राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में रह रहे एक आतंकवादी की पुंछ जिले में अचल सम्पति कुर्क की है। .

see more..

उमर अब्दुल्ला ने ईरान से छात्रों की सुरक्षित वापसी के वास्ते जयशंकर से की बात

15 Jan 2026 | 7:35 PM

श्रीनगर, 15 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान में चल रही उथल-पुथल के बीच वहां फंसे देश-प्रदेश के सैकड़ों छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है।.

see more..

कश्मीर में नये पश्चिमी विक्षोभ से पहले रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

15 Jan 2026 | 2:15 PM

श्रीनगर, 15 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से पहले कश्मीर में ज़्यादातर जगहों पर रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन अभी भी ठंड का कहर जारी है।.

see more..

सुरक्षा एजेंसियां आज गुलमर्ग में करेंगी संयुक्त आपदा प्रतिक्रिया अभ्यास

15 Jan 2026 | 9:56 AM

श्रीनगर, 15 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सार्वजनिक सुरक्षा उपायों के तहत सुरक्षा बलों के जवान गुरुवार को संयुक्त रूप से आपदा तैयारी और सुरक्षा प्रतिक्रिया रिहर्सल करेंगे। .

see more..