Monday, Sep 7 2026 | Time 02:16 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी को लेकर पुलिस से संपर्क करेगी पीडीपी: महबूबा

श्रीनगर, 08 सितंबर (वार्ता) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी परंजानबूझकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उनके (सुश्री अंद्राबी) खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को निगीन पुलिस स्टेशन में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति नहीं दी गई और अब वह फिर से पुलिस से संपर्क करेंगी। उन्होंने कहा “ मैं पुलिस से आग्रह करती हूँ कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए, जिसमें जानबूझकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है और उन्हें भड़काया गया है।"
शुक्रवार को हजरतबल दरगाह परिसर में एक उद्घाटन पट्टिका पर उत्कीर्ण प्रतीक को श्रद्धालुओं के एक समूह ने विरूपित कर दिया। यह दरगाह घाटी की सबसे प्रतिष्ठित मुस्लिम दरगाह है जहाँ पैगंबर मोहम्मद के अवशेष रखे हुए हैं।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था : पुलिस

05 Sep 2026 | 4:24 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम ज़िले में मारे गये आतंकवादी की पहचान यासिर के तौर पर की है। .

see more..

टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पेश करेंगी शिक्षा मंत्री सकीना इटू

05 Sep 2026 | 4:17 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने शनिवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य बनाये जाने के फैसले से उपजी चिंताओं के बीच, सरकार आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव लेकर आएगी।.

see more..

कश्मीर में जंगली सूअरों के मूल का पता लगाने के लिए जेनेटिक अध्ययन शुरू

05 Sep 2026 | 2:59 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) कश्मीर घाटी में जंगली सूअरों की तेजी से बढ़ती आबादी के मूल का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने आनुवांशिक शोध कार्य शुरू कर दिया है।.

see more..

एनसीबी ने जम्मू-कश्मीर में हेरोइन सप्लाई के दो रास्तों का किया पर्दाफाश, एक महीने में करीब सात किग्रा हेरोइन जब्त

05 Sep 2026 | 2:12 PM

जम्मू, 05 सितंबर (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़े खुफिया अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में हेरोइन पहुंचाने के दो अलग-अलग रास्तों का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक रास्ता पाकिस्तान से सीधे उरी सेक्टर के जरिये और दूसरा पंजाब के रास्ते इस्तेमाल हो रहा था।.

see more..

उमर ने दिल्ली में शाह से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की अपील की

05 Sep 2026 | 12:50 AM

श्रीनगर , 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने और आरक्षण को तर्कसंगत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..