Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:47 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू-कश्मीर की बडगाम, नगरोटा सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को

जम्मू, 06 अक्टूबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।
नगरोटा सीट पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद रिक्त हुयी थी जबकि बडगाम सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस सीट से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुयी थी। श्री अब्दुल्ला ने दोनों सीटें जीतने के बाद गंदेरबल सीट बरकरार रखी थी और बडगाम सीट से इस्तीफा दे दिया था।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

पीओके में अशांति के बीच मीरवाइज ने की शांतिपूर्ण समाधान की अपील, फारूक अब्दुल्ला ने भी जताया दुख

10 Jun 2026 | 4:05 PM

श्रीनगर, 10 जून (वार्ता)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भड़की अशांति के बाद,हुर्रियत चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को वहां के अधिकारियों से बल प्रयोग के बजाय बातचीत के माध्यम से जनता की शिकायतों का समाधान करने का आग्रह किया है। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।.

see more..

बारामूला में एनडीपीएस मामले में शामिल एसपीओ सेवा मुक्त

10 Jun 2026 | 3:38 PM

श्रीनगर, 10 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में शामिल होने के आरोपी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है.

see more..

जून के पहले सप्ताह में तीन लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने किए श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन

10 Jun 2026 | 3:27 PM

जम्मू, 10 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में रियासी ज़िले के कटरा शहर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफ़ा मंदिर में जून के पहले सप्ताह में तीन लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।.

see more..

सेना प्रमुख ने उत्तरी कमान में सुरक्षा स्थिति, परिचालन तैयारियों का लिया जायजा

10 Jun 2026 | 12:19 PM

जम्मू, 10 जून (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सुरक्षा स्थिति एवं परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।.

see more..

बारामूला में हुए आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत

10 Jun 2026 | 9:54 AM

श्रीनगर, 10 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आकस्मिक धमाके में सेना के दो जवान मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।.

see more..