Saturday, Jun 6 2026 | Time 12:46 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


बारामूला पुलिस ने गैर-लाइसेंस प्राप्त दुकान से पालतू जानवरों को बचाया

श्रीनगर, 04 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले की पुलिस ने गैर-लाइसेंस प्राप्त पालतू जानवरों की दुकान से कई जानवरों को बचाया और एनजीओ को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने अनंतनाग स्थित एनजीओ, एनिमल एड कश्मीर से प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन्यजीव संरक्षण विभाग और नगर परिषद बारामूला के प्रतिनिधियों के सहयोग से जैन पेट स्टोर, बारामूला का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से कई जानवरों को बचाया गया और वन्यजीव विभाग के माध्यम से उचित कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एनजीओ को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस अधिनियम की धारा 36 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की गयी है। दुकानदार को वैध लाइसेंस मिलने तक दुकान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस ने पशुओं की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनता से पशु क्रूरता या अवैध पशु व्यापार से संबंधित किसी भी घटना की सूचना देने का आग्रह किया।
अभय अशोक
वार्ता
More News

श्रीनगर के जावूरा गार्डन विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर एसीबी ने दर्ज किया मामला

05 Jun 2026 | 8:59 PM

श्रीनगर, 5 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीनगर के जावूरा गार्डन में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोप में कश्मीर के तत्कालीन बागवानी निदेशक, विभिन्न समितियों के सदस्यों और एक निजी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।.

see more..

अनंतनाग पुलिस ने सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिये 'पहचान ऐप' लॉन्च किया

05 Jun 2026 | 5:04 PM

श्रीनगर, 5 जून (वार्ता) अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने " अनंतनाग जिले में पहचान ऐप" लॉन्च किया है। यह एक क्यूआर आधारित मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसका उद्देश्य यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर काम करने वाले सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण और सत्यापन करना है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में शोपिंया के दुबजान में कार सड़क से फिसलने से पांच घायल

05 Jun 2026 | 3:37 PM

श्रीनगर, 05 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के दुबजान क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये। .

see more..

संजय सिंघल ने 26 बुलेट-रेसिस्टेंट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

05 Jun 2026 | 2:08 PM

श्रीनगर, 05 जून (वार्ता) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में तैनात बल की परिचालन संबंधी तैयारियों एवं गतिशीलता को मजबूत करने के लिए 26 बुलेट-प्रतिरोधी वाहनों के एक बेड़े को झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

किश्तवाड़ में खराब मौसम के कारण मचैल, मिंधल माता तीर्थयात्राएं हुई स्थगित

05 Jun 2026 | 1:30 PM

जम्मू, 05 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को किश्तवाड़ ज़िले में खराब मौसम के कारण श्री मचैल माता और श्री मिंधल माता की तीर्थयात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया।.

see more..