Wednesday, May 13 2026 | Time 00:30 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती मामले में कर्मचारी गिरफ्तार

श्रीनगर, 05 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने सोमवार को तलाशी अभियान में स्वास्थ्य विभाग में 2017 के फर्जी भर्ती मामले में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
यह मामला प्राथमिकी संख्या 19/2017 से संबंधित है, जो रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत थाना अपराध शाखा कश्मीर (जो अब ईओडब्ल्यू कश्मीर के रूप में कार्य कर रहा है) में दर्ज की गई थी।
ईओडब्ल्यू के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहनवाज अहमद मीर के रूप में हुई है। वह स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है और श्रीनगर के शहीदगंज स्थित टंकिपोरा का निवासी है। उसे एक आदतन अपराधी बताया गया है, जो कई फर्जी मामलों में शामिल रहा है।
इस मामले की शुरुआत कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक से प्राप्त एक सूचना से हुई थी। इस सूचना में बताया गया था कि बडगाम के मजहामा निवासी बशीर अहमद सोफी ने फर्जी तरीकों से 'स्वास्थ्य शिक्षक' के रूप में सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। जांच में पता चला कि सोफी ने यह पद पाने के लिए फर्जी तबादला आदेश और एक मनगढ़ंत 'अंतिम वेतन प्रमाण पत्र' पेश किया था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने बारामूला के ब्लॉक शेरी में गैर-कानूनी तरीके से नौकरी पा ली थी और वेतन भी लगातार लेता रहा, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।
ईओडब्ल्यू की आगे की जांच में ऐसे फर्जी नियुक्तियों को अंजाम देने में शाहनवाज मीर की भूमिका का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कई अन्य ऐसे ही मामलों में भी उसकी भूमिका सामने आई है। इनमें से कुछ मामलों की जांच अभी चल रही है, जबकि अन्य मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया, "आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और इस मौजूदा मामले में जांच जारी है।"
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..