Wednesday, May 13 2026 | Time 00:47 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू अपराध शाखा ने पहचान की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की

जम्मू, 05 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में जम्मू क्षेत्र में पहचान की हेराफेरी और सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी के एक गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
2 मई, 2026 को जम्मू अपराध शाखा में दर्ज प्राथमिकी संख्या 13 के अनुसार एक शिकायतकर्ता-कमल, (निवासी बरनाई रोड, गुराह केरन, तहसील जम्मू उत्तर) ने आरोप लगाया कि कृष्णचंद (निवासी गांव पटोली ब्राह्मणा, तहसील जम्मू उत्तर, जिला जम्मू) ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया और धोखाधड़ी करके विभिन्न सरकारी रिकॉर्ड में अपना नाम नंदलाल के बेटे के रूप में दर्ज करवा लिया। उस पर 1976 का एक जाली नागरिक प्रमाण पत्र (फाइल संख्या 1862) इस्तेमाल करने का भी आरोप है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उस जाली नागरिक प्रमाण पत्र के आधार पर उसने जम्मू और कश्मीर राज्य के शिक्षा विभाग में नौकरी भी हासिल कर ली और अचल संपत्ति भी खरीद ली, जबकि वह राज्य का नागरिक नहीं था और नंदलाल से उसका कोई लेना-देना भी नहीं है। असल में वह राजू नाम के एक व्यक्ति का बेटा है, जो शालयापुर छपरयाल, सियालकोट (पाकिस्तान) का निवासी है और जिसकी 1947 के दंगों के दौरान हत्या कर दी गई थी।
कृष्णचंद अपनी मां धनी देवी और चाचा के साथ भारत आ गया था। उसके चाचा अमृतसर में बस गए, जबकि धनी देवी कुछ समय बाद जम्मू चली गईं और एक शरणार्थी आवास में रहने लगीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि धनी देवी और कृष्णचंद का नंदलाल से कोई संबंध नहीं है, जिसने दो शादियां की थीं।
इसके बाद कृष्णचंद ने जन्म प्रमाण पत्र/जम्मू के पुलिस स्टेशन गुम्मत का रिकॉर्ड, मतदाता सूची, जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और नागरिक प्रमाण पत्र के आधार पर खुद को नंदलाल का बेटा होने का दावा किया।
इसके बाद थाना विशेष अपराध शाखा जम्मू में एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है और जांच का जिम्मा जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक दीपक जसरोटिया, विशेष अपराध शाखा, अपराध शाखा जम्मू को सौंपा गया है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..