Wednesday, May 13 2026 | Time 02:13 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू विश्वविद्यालय विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने को तैयार

जम्मू, 05 मई (वार्ता) जम्मू विश्वविद्यालय विदेशी भाषाओं को पढ़ने के इच्छुक छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
जम्मू विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर ही विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने कहा, "आरंभ में इच्छुक छात्रों के लिए तीन महीने के आधारभूत और तीन महीने के उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।"
उन्होंने बताया कि नया विभाग जुलाई महीने से नए सत्र के आरंभ के साथ ही काम करना शुरू कर देगा।
उन्होंने कहा, "विदेशी भाषाएं कई क्षेत्रों में पढ़ाई का हिस्सा बनती जा रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, जम्मू विश्वविद्यालय ने नयी शिक्षा नीति के तहत उन छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए यह पहल की है, जो आधारभूत और उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम करना चाहते हैं।"
अधिकारियों ने बताया कि पढ़ाई जाने वाली भाषाओं की जरूरत के हिसाब से बहुत जल्द ही फैकल्टी (शिक्षक) भी नियुक्त किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, "आरंभ में हर भाषा के लिए 25 से 30 छात्रों का दाखिला किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "आज की आपस में जुड़ी दुनिया में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और चीनी जैसी भाषाओं का ज्ञान छात्रों की सांस्कृतिक समझ और रोजगार के मौकों को बढ़ाता है।"
उन्होंने कहा कि ऐसी पहल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को तो बढ़ावा देती ही है, साथ ही परिसर में अधिक समावेशी शैक्षणिक माहौल बनाती है।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..