Wednesday, May 13 2026 | Time 00:42 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू-कश्मीर में पिछले साल के राज्यसभा चुनावों को लेकर एनसी, पीडीपी के बीच जुबानी जंग

श्रीनगर, 06 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर 2025 में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।
विवाद तब बढ़ गया जब एनसी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक तनवीर सादिक ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी के तीन विधायकों को कुरान पर हाथ रखकर यह कहने की चुनौती दी कि उन्होंने चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतपाल शर्मा का समर्थन नहीं किया था।
सुश्री मुफ्ती ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनसी राजनीतिक मुद्दों में धर्म को घसीटकर "नए निचले स्तर" पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसी कुरान की पवित्रता और धर्म की समझ नहीं रखती।
उन्होंने कहा कि वक्फ विधेयक, सिराज-उल-उलूम विवाद और उर्दू भाषा के मुद्दे पर एनसी की चुप्पी इसकी मिसाल है।
विवाद की जड़ 24 अक्टूबर 2025 को हुए राज्यसभा चुनाव हैं, जहां एनसी ने पर्याप्त संख्या होने के बावजूद चार में से केवल तीन सीटें जीतीं, जबकि चौथी सीट भाजपा के सत शर्मा ने जीत ली। एनसी उम्मीदवार इमरान नबी डार हार गए थे। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से यह खुलासा होने के बाद विवाद और बढ़ गया कि पीडीपी ने चुनाव के लिए अधिकृत एजेंट नियुक्त नहीं किया था। एनसी ने आरोप लगाया कि पीडीपी ने भाजपा का समर्थन किया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी वही पार्टी है जिसने "भाजपा के कहने पर" राज्यसभा चुनाव में मदद की। उन्होंने कहा, "यह अब नहीं कहा जा रहा है बल्कि आरटीआई से साबित हो चुका है।"
इस बीच, पीडीपी नेता वहीद पर्रा ने कहा कि एनसी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने बिना शर्त एनसी का समर्थन किया था और चौथी सीट को "दोषारोपण का खेल" न बनाने की सलाह दी थी।
श्री पर्रा ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में एनसी को सरकार बचाने के लिए पीडीपी के चार विधायकों की जरूरत पड़ी तो उसे उन्हीं लोगों की ओर लौटना पड़ेगा जिनकी वह आलोचना कर रही है। एनसी ने पलटवार करते हुए पीडीपी पर "फर्जी नैरेटिव" फैलाने और राज्यसभा चुनाव में "भाजपा के साथ जाने" का आरोप लगाया।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..