Tuesday, May 12 2026 | Time 23:29 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


ऑपरेशन सिंदूर से लाभ मिला है, लेकिन युद्ध केवल दुख लाते हैंः फारूक

श्रीनगर, 06 मई (वार्ता) 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि इस ऑपरेशन का लाभ मिला है, लेकिन युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हैं और वे केवल दुख लाते हैं।
श्री अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा, "ऑपरेशन सिंदूर' ने अपना लाभ दिया है। मुझे लगता है कि अब युद्ध का कोई सवाल ही नहीं उठता। युद्ध समाधान नहीं लाते, वे केवल कष्ट लाते हैं।"
वैश्विक संघर्षों का उदाहरण देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चीमी एशिया में अस्थिरता के कारण हुई तबाही की ओर इशारा किया। उन्होंने यूक्रेन और मध्य पूर्व के हालातों का जिक्र करते हुए लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों की मानवीय और आर्थिक लागत को भी रेखांकित किया।
श्री अब्दुल्ला ने व्यापक आर्थिक परिणामों, विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधानों पर भी प्रकाश डाला। ईरान युद्ध से जुड़ी गैस उत्पादन चुनौतियों का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि कतर जैसे देशों को उत्पादन स्तर को पूरी तरह से बहाल करने में 'एक या दो साल' लग सकते हैं।
पश्चिमी एशिया की स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थितियों के कारण पूर्ण पैमाने पर युद्ध की संभावना कम है। उन्होंने कहा, "चिंता न करें, दुनिया युद्ध के लिए तैयार नहीं है। हर देश की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है और कोई भी देश युद्ध नहीं चाहता।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पश्चिमी एशिया में दबाव जारी रहा, तो दुनिया की स्थिति इतनी खराब हो जाएगी कि जीवित रहना मुश्किल होगा।
बंगाल चुनाव के नतीजों पर श्री अब्दुल्ला ने कहा कि ममता बनर्जी परिणामों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "वह (ममता) कहती हैं कि वहां बहुत धांधली हुई है। बंगाल में यही स्थिति है। तमिलनाडु को नई सरकार मिल रही है, केरल में कांग्रेस जीती है और असम में भाजपा की जीत हुई है।"
हाल के विधानसभा चुनावों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर श्री अब्दुल्ला ने कहा कि हर चीज का प्रभाव पड़ता है। वहीं, पंजाब में हुए धमाकों पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में ऐसी चीजें होती रही हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए।
भारत अशोक
वार्ता
Srinagar, May 6 (UNI) Ahead of the first anniversary of Operation Sindoor, National Conference president Farooq Abdullah on Wednesday said the operation had "paid its dividends," while stressing that wars offer no lasting solutions and only bring suffering.
Speaking to reporters in Srinagar, Abdullah said, " 'Sindoor' has paid its dividends. I think there is no more question of wars. Wars do not bring a solution, they just bring misery."
Drawing parallels with ongoing global conflicts, he pointed to the devastation caused by the Russia-Ukraine War and instability in the Middle East.
"Look at Ukraine and the destruction there, look at the Middle East," he said, underlining the human and economic costs of prolonged conflicts.
Abdullah also highlighted the wider economic repercussions, particularly disruptions in energy supplies. Referring to gas production challenges linked to Iran war, he noted that countries like Qatar could take "one or two years" to fully restore production levels.
When asked about the Middle East situation, the former Chief Minister said the possibility of a full-scale war remains low due to fragile global economic conditions.
"Don't worry, the world isn't ready for war. Economic conditions of every country are already bad, and no country wants war," he said. " The Middle East has most of the oil and gas, and if pressure continues, then the situation in the world will be so bad that it will be difficult to survive."
On the Bengal election, Abdullah said Mamata Banerjee is not ready to accept the results.
"She (Mamata) says there was lot of rigging. This is the situation in Bengal. Tamil Nadu is getting a new government. Congress won in Kerala, the BJP won in Assam. What else is there..? he said.
On the special intensive revision (SIR) of electoral rolls in the recent Assembly elections, Abdullah said, "There was an impact of everything."
On blasts in Punjab, Farooq said such things have been happening in India, and there was nothing new.
"You should not panic," he said.
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..