Wednesday, May 13 2026 | Time 00:39 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


एचडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामला: ईओडब्ल्यू ने दाखिल किया आरोपपत्र

श्रीनगर, 07 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराधा शाखा की आर्थिक अपराध इकाई (ईडब्ल्यू ) ने शोपियां में एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में हुए एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में शोपियां के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।
इस मामले में 11 आरोपी हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला ईओडब्ल्यू थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत
दर्ज किया गया था, और यह शोपियां स्थित एचडीएफसी बड़े पैमाने पर हुए वित्तीय घोटाले से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने बताया कि यह मामला वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद सामने आया था।
इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार, मामले को गहन जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया।
एक अधिकारी ने कहा, " जांच के दौरान कई लोगों की कथित संलिप्तता पायी गयी और उन्हें 18 फरवरी, को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं। "
उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद, 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायिक निर्णय के लिए अदालत पेश किया गया है।
संतोष.श्रवण
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..