Tuesday, May 12 2026 | Time 23:31 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


मनोज सिन्हा ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना की

जम्मू, 07 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर गुरुवार को भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान की सराहना की।
उप राज्यपाल ने एक बयान में कहा, “ आज जब हम ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मना रहे हैं, हम वर्दीधारी उन पुरुषों और महिलाओं के प्रति श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिनके अटूट संकल्प और असाधारण साहस ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले दुश्मन को करारा जवाब दिया था।”
श्री सिन्हा ने कहा, “ ऑपरेशन सिंदूर संकल्प के साथ उकेरी गयी एक ऐसी घोषणा है, जो यह बताती है कि हमारे बहादुर सशस्त्र बल किसी भी कीमत पर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, “ यह भारत के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है और हम आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ”
भारत.श्रवण
वार्ता
More News

जम्मू में हेरोइन और हथियार के साथ वांछित अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 7:41 PM

जम्मू, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध पिस्तौल के साथ एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नायब सूबेदार को चिनार कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

12 May 2026 | 4:01 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।.

see more..

केंद्र राजस्व भरपाई कर दे तो, जम्मू-कश्मीर सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है: फारूक

12 May 2026 | 1:52 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार राजस्व के नुकसान की भरपाई कर दे, तो राज्य सरकार दो मिनट में शराब पर प्रतिबंध लगा सकती है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मदरसे में आग लगने से एक छात्र की मौत, चार झुलसे

12 May 2026 | 1:36 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर रात एक मदरसे में भीषण आग लगने से 12 साल के एक किशोर की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये।.

see more..

कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज किये

12 May 2026 | 1:34 PM

श्रीनगर, 12 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।.

see more..