Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:25 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू और कश्मीर में भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत मामले में वनरक्षक को पकड़ा

जम्मू, 01 जून (वार्ता) जम्मू और कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मामले में एक वनरक्षक को गिरफ्तार किया।
एसीबी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक लिखित शिकायत में आरोपी ने शिकायतकर्ता से आवंटित कार्यों से संबंधित सुरक्षा जमा की रिहाई में तेजी लाने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
दोनों में बातचीत के बाद आरोपी 15,000 रुपये लेने पर सहमत हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि रिश्वत देने के अनिच्छुक शिकायतकर्ता ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एसीबी से संपर्क किया।
एसीबी ने शिकायत मिलने पर एक गोपनीय सत्यापन किया, जिससे आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। उसके बाद थाना एसीबी सेंट्रल, जम्मू में एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
आरोपी की पहचान किश्तवाड़ जिले के हिद्याल निवासी वसीम अहमद हाप के रूप में हुई है, जो वर्तमान में वनरक्षक के रूप में कार्यरत है और वन प्रभाग मारवाह के मंडल वन अधिकारी के कार्यालय में लेखा कार्य संभाल रहा है। उसे शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की मांग करते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी को तुरंत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।
उन्होंने कहा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी कर्मचारी के आवासीय परिसर में तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

अमरनाथ यात्रा के सभी तीर्थयात्रियों को दिव्य अतिथि समझें: मनोज सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:21 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या का प्रबंधन सुचारु रूप से करने के लिए जनशक्ति की तैनाती का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करें।.

see more..

लद्दाख से ताजी खुबानी की पहली खेप यूएई के लिए रवाना

15 Jul 2026 | 5:18 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए पांच टन ताजी खुबानी की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

राजौरी की भैरव यात्रा भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल-सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:10 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी ज़िले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक तौर पर भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल किये जाने की घोषणा की है।.

see more..

मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं: उमर

15 Jul 2026 | 3:58 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद पूर्ण राज्य दर्जे की बहाली को लेकर 20 जुलाई को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।.

see more..

'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' पुस्तक विवाद , जम्मू विश्वविद्यालय ने लेखकों, प्रकाशकों को काली सूची में डाला

15 Jul 2026 | 3:14 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) 'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' नामक किताब को लेकर उपजे विवाद के बीच जम्मू विश्वविद्यालय ने इसके लेखकों और प्रकाशकों पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है। .

see more..