Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:38 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू-कश्मीर किताब विवाद: सीआईडी की टीम ने जम्मू और नोएडा में मारा छापा

जम्मू, 06 जुलाई (वार्ता) अपराध जांच विभाग (सीआईडी) काउंटर इंटेलिजेंस की जम्मू इकाई ने सोमवार को जम्मू और उत्तर प्रदेश में नोएडा में तलाशी अभियान चलाया।
यह कार्रवाई 'पर्सनैलिटीज़ एंड लेजेंड्स ऑफ़ जम्मू-कश्मीर' नाम की किताब में अलगाववादियों और देश-विरोधी तत्वों का कथित तौर पर महिमामंडन करने के मामले में की गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआईडी की टीमों ने नरवाल में 'समग्र शिक्षा' के दफ्तर में तलाशी ली, जबकि जांच के सिलसिले में एक टीम नोएडा भेजी गयी है। गौरतलब है कि जम्मू सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज़ों के साथ-साथ प्रिंट और डिजिटल रिकॉर्ड भी ज़ब्त किए गये हैं।
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कूल शिक्षा विभाग के आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं एक ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी को हटा दिया और दो विवादित किताबों की जांच के आदेश दिए, जिनमें 'बेहद आपत्तिजनक सामग्री' पाई गयी थी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 49, 61(2), 152, 196 और 353 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13 के तहत जम्मू के सीआई थाने में प्राथमिकी संख्या 3/2026 दर्ज की गयी है और जांच शुरू हो गयी है।
उन्होंने कहा, "तलाशी अभियान जारी है।" यह कार्रवाई तब की गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) , कांग्रेस और अन्य राजनीतिक तथा सामाजिक समूहों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि किताब में कथित तौर पर अलगाववाद का 'महिमामंडन' किया गया था।
जिन किताबों को लेकर विवाद है, उनके नाम 'पर्सनैलिटीज़ एंड लेजेंड्स ऑफ़ जम्मू-कश्मीर'(लेखक: हिलाल अहमद और संतोष मीना; प्रकाशक: ओबेरॉय बुक सर्विस, जम्मू) और 'ग्रेट पर्सनैलिटीज़ ऑफ़ जम्मू एंड कश्मीर' (लेखक: सुशांत गिरी; प्रकाशक: अनुराग प्रकाशन, दिल्ली) हैं। आदेश के अनुसार, एक किताब की 123 प्रतियां जम्मू, रामबन और उधमपुर ज़िलों में भेजी गई थीं, और दूसरी किताब की 128 प्रतियां जम्मू और बारामूला ज़िलों में भेजी गयी थीं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा समेत कई अन्य नेताओं ने पहले 'पर्सनैलिटीज़ एंड लेजेंड्स ऑफ़ जम्मू-कश्मीर' किताब पर तुरंत रोक लगाने और इसे सभी सरकारी पुस्तकालयों और शिक्षण संस्थानों से हटाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि यह किताब आतंकवादियों, अलगाववादियों और भारत-विरोधी तत्वों का महिमामंडन करती है और देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
उन्होंने दावा किया कि हिलाल अहमद और संतोष मीना द्वारा लिखी गई और पैराडाइज़ प्रेस द्वारा प्रकाशित यह किताब कोई वास्तविक ऐतिहासिक वृत्तांत नहीं है, बल्कि आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्र-विरोधी विचारधारा को जायज़ ठहराने की एक कोशिश है। उनके अनुसार, किताब में कथित तौर पर आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल लोगों को दिग्गज और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में दिखाया गया है, जबकि भारत और भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों को सहानुभूतिपूर्ण ढंग से पेश किया गया है।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

उमर, कर्रा ने भाजपा के 'वंदे मातरम्' विरोध को खारिज किया

17 Aug 2026 | 8:29 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध-प्रदर्शन को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। .

see more..

कश्मीर में मीरवाइज़ ने लगाया नज़रबंद किये जाने का आरोप लगाया

17 Aug 2026 | 8:22 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को सोमवार को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर के पुराने शहर में हज़रत ख़्वाजा नक़्शबंद साहिब की ऐतिहासिक दरगाह पर सालाना 'खोजे दिगर' सभा को संबोधित नहीं कर पाये। .

see more..

रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' कहा

17 Aug 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

17 Aug 2026 | 5:59 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9,417 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं। इस अवधि में 20.009 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया और 285 प्राथमिकी दर्ज की गई।.

see more..

श्री बूढा अमरनाथ यात्रा का आगाज, मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

17 Aug 2026 | 12:06 PM

जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराह.

see more..