Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:27 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


श्री अमरनाथ यात्रा के 9,800 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था जम्मू से हुआ रवाना

जम्मू, 08 जुलाई (वार्ता) जम्मू में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 9800 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 9,837 तीर्थयात्री जम्मू बेस कैंप से 361 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुए जिनमें हल्के और भारी मोटर वाहन शामिल थे।
बालटाल के लिए 4480 और पहलगाम के लिए 5357 तीर्थयात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सामान्य प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतज़ाम किए हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे पंजीकरण पुष्ट होने के बाद और यात्रा की तय तारीख पर ही यात्रा करें क्योंकि बिना पंजीकरण वाले किसी भी तीर्थयात्री को बेस कैंप तक जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को जम्मू से यात्रा के पहले बैच को झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने के दिये आदेश

11 Jul 2026 | 12:42 AM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों को समूचे कश्मीर घाटी भर में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने और आतंकवादी नेटवर्क तथा उनकी सहायता संरचनाओं पर निरंतर दबाव बनाये रखने के निर्देश दिये।.

see more..

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को अब तक नहीं मिली मंजूरी : उमर

10 Jul 2026 | 9:51 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति मिलने का अब भी इंतजार है। .

see more..

अमरनाथ यात्रा के पहले आठ दिनों में 1.7 लाख तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन: मनोज सिन्हा

10 Jul 2026 | 6:59 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि सालाना अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले आठ दिनों में लगभग 1.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किया। .

see more..

राज्य का दर्जा देने के साथ अनुच्छेद 370 की भी बहाली की मांग होनी चाहिए: मीरवाइज

10 Jul 2026 | 6:26 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग के साथ-साथ अनुच्छेद 370 और 35ए को भी बहाल करने की मांग करनी चाहिए। .

see more..

राज्य का दर्जा बहाली पर एनसी का जंतर-मंतर प्रदर्शन ध्यान भटकाने की कोशिश : भाजपा

10 Jul 2026 | 6:18 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने 'खराब प्रदर्शन' और शासन की विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।.

see more..