Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:04 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


थल सेना अध्यक्ष ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की समीक्षा की

श्रीनगर, 08 जुलाई (वार्ता) थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने नियंत्रण रेखा और आंतरिक क्षेत्रों में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, परिचालन तैयारियों और युद्ध तत्परता की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स के मुख्यालय का दौरा किया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अपर जनसूचना महानिदेशालय के अनुसार, सेना प्रमुख को परिचालन तैनाती, आतंकवाद विरोधी अभियानों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, बदलते सुरक्षा घटनाक्रम और वर्तमान में चल रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जनरल सेठ ने अभियानों के पूरे स्पेक्ट्रम में प्रौद्योगिकी समावेशन, क्षमता संवर्धन और एकीकृत युद्ध तत्परता के उद्देश्य से की गई पहलों की भी समीक्षा की। इस दौरे के दौरान थल सेना अध्यक्ष ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सभी रैंकों के असाधारण पेशेवर रुख और दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की और शांति तथा स्थिरता बनाए रखने में उनके निरंतर प्रयासों को सराहा।
इससे पहले मंगलवार को जनरल धीरज सेठ ने थल सेना अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के अपने पहले दौरे के दौरान श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की थी। इस बैठक के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक-सैन्य सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सेना प्रमुख के इस दौरे को घाटी और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सैन्य अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए बल पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।
शोभित जितेन्द्र
वार्ता
More News

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने के दिये आदेश

11 Jul 2026 | 12:42 AM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों को समूचे कश्मीर घाटी भर में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने और आतंकवादी नेटवर्क तथा उनकी सहायता संरचनाओं पर निरंतर दबाव बनाये रखने के निर्देश दिये।.

see more..

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को अब तक नहीं मिली मंजूरी : उमर

10 Jul 2026 | 9:51 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति मिलने का अब भी इंतजार है। .

see more..

अमरनाथ यात्रा के पहले आठ दिनों में 1.7 लाख तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन: मनोज सिन्हा

10 Jul 2026 | 6:59 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि सालाना अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले आठ दिनों में लगभग 1.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किया। .

see more..

राज्य का दर्जा देने के साथ अनुच्छेद 370 की भी बहाली की मांग होनी चाहिए: मीरवाइज

10 Jul 2026 | 6:26 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग के साथ-साथ अनुच्छेद 370 और 35ए को भी बहाल करने की मांग करनी चाहिए। .

see more..

राज्य का दर्जा बहाली पर एनसी का जंतर-मंतर प्रदर्शन ध्यान भटकाने की कोशिश : भाजपा

10 Jul 2026 | 6:18 PM

श्रीनगर, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने 'खराब प्रदर्शन' और शासन की विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।.

see more..