Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:50 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


जम्मू-कश्मीर में ईओडब्ल्यू ने जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया

श्रीनगर, 09 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के साथ मिलकर जब्त किये गये मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा को गुरुवार को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि अदालत के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन मादक पदार्थों को पुलवामा के आईजीसी लस्सीपोरा में स्थित भट्टी में नष्ट किया गया।
नष्ट की गयी प्रतिबंधित सामग्रियों में चरस, गांजा और अन्य मादक पदार्थ शामिल थे। इन पदार्थों को विभिन्न अभियानों के दौरान जब्त किया था। ईयोडब्ल्यू ने बताया कि यह निस्तारण दवा निस्तारण समिति की देखरेख में एक वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से किया गया।
यह अभियान कश्मीर ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और दवा निस्तारण समिति के अध्यक्ष अब्दुल वाहीद शाह, मादक पदार्थ रोधी कार्य बल की उप पुलिस अधीक्षक कुब्रा नजीर, ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अब्दुल बारी और अन्य अधिकारियों की देखरेख में चलाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करना नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के प्रयासों को दर्शाता है।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमरनाथ यात्रा के सभी तीर्थयात्रियों को दिव्य अतिथि समझें: मनोज सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:21 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या का प्रबंधन सुचारु रूप से करने के लिए जनशक्ति की तैनाती का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करें।.

see more..

लद्दाख से ताजी खुबानी की पहली खेप यूएई के लिए रवाना

15 Jul 2026 | 5:18 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए पांच टन ताजी खुबानी की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

राजौरी की भैरव यात्रा भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल-सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:10 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी ज़िले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक तौर पर भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल किये जाने की घोषणा की है।.

see more..

मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं: उमर

15 Jul 2026 | 3:58 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद पूर्ण राज्य दर्जे की बहाली को लेकर 20 जुलाई को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।.

see more..

'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' पुस्तक विवाद , जम्मू विश्वविद्यालय ने लेखकों, प्रकाशकों को काली सूची में डाला

15 Jul 2026 | 3:14 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) 'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' नामक किताब को लेकर उपजे विवाद के बीच जम्मू विश्वविद्यालय ने इसके लेखकों और प्रकाशकों पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है। .

see more..