Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:34 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


शोपियां में मुठभेड़ का छठा दिन, दूसरे लश्कर आतंकवादी की तलाश जारी

श्रीनगर, 09 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के मारे जाने के एक दिन बाद गुरुवार को सुरक्षा बलों ने उसके सहयोगी की तलाश जारी रखी और आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार छठे दिन में प्रवेश कर गया।
अधिकारियों ने बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने मीमंदर-चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। दो लश्कर आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद चार जुलाई को अभियान शुरू किया गया था।
अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच अब तक दो बार गोलीबारी हुई है। पहली मुठभेड़ शनिवार शाम और दूसरी बुधवार सुबह हुई। अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने स्थानीय लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनई को मार गिराया। कुलगाम जिले के मोटलहामा गांव का निवासी जाकिर सितंबर 2023 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।
जाकिर के मारे जाने के बाद कश्मीर में अब केवल एक स्थानीय आतंकवादी के सक्रिय होने का अनुमान है, जबकि सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक घाटी में करीब 20 से 30 पाकिस्तानी आतंकवादी अभी भी सक्रिय हैं। अधिकारियों ने कहा कि इलाके की पूरी तरह तलाशी होने और दूसरे आतंकवादी को गिरफ्तार या मार गिराए जाने तक अभियान जारी रहेगा।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमरनाथ यात्रा के सभी तीर्थयात्रियों को दिव्य अतिथि समझें: मनोज सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:21 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या का प्रबंधन सुचारु रूप से करने के लिए जनशक्ति की तैनाती का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करें।.

see more..

लद्दाख से ताजी खुबानी की पहली खेप यूएई के लिए रवाना

15 Jul 2026 | 5:18 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए पांच टन ताजी खुबानी की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

राजौरी की भैरव यात्रा भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल-सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:10 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी ज़िले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक तौर पर भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल किये जाने की घोषणा की है।.

see more..

मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं: उमर

15 Jul 2026 | 3:58 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल के निधन के बावजूद पूर्ण राज्य दर्जे की बहाली को लेकर 20 जुलाई को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।.

see more..

'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' पुस्तक विवाद , जम्मू विश्वविद्यालय ने लेखकों, प्रकाशकों को काली सूची में डाला

15 Jul 2026 | 3:14 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) 'पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जेएंडके' नामक किताब को लेकर उपजे विवाद के बीच जम्मू विश्वविद्यालय ने इसके लेखकों और प्रकाशकों पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है। .

see more..