Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:27 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


कश्मीर के कई इलाके बादल फटने, मूसलाधार बारिश से बुरी तरह प्रभावित

श्रीनगर, 03 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिससे सड़कों को नुकसान पहुंचा और कई इलाके प्रभावित हुए, जबकि आगे भी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।
यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि अनंतनाग ज़िले के पहलगाम के बटकूट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली, जहां तेज़ बारिश के बाद वार्डबल नल्लाह और आसपास की कई धाराएं उफान पर आ गईं। क्षेत्र से मामूली नुकसान की सूचना मिली जबकि लिद्दर नल्लाह का जलस्तर थोड़े ही समय में तेज़ी से बढ़ गया।
बांदीपोरा जिले के अरिन-डार्डपोरा क्षेत्र से भी एक और बादल फटने की सूचना मिली, जहां कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुपवाड़ा ज़िले के लोलाब के हिमली क्षेत्र में बादल फटने की भी खबरें हैं। शोपियां में, दोपहर लगभग दो घंटे तक चली मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए।
अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ स्थानीय नालों और छोटी जलधाराओं के उफान के कारण आई थी और इसका बादल फटने की घटना से कोई संबंध नहीं था। जिले में कई संरचनाएं प्रभावित हुईं।
कंगन के हरिपोरा, उप्राश के जंगलों और गांदरबल के सरबल क्षेत्रों से भी अचानक आई बाढ़ की खबरें मिलीं, जहां कुछ स्थानों पर कीचड़ और मलबा सड़कों तक पहुंच गया। बकुरा में एक रिहायशी घर की छत उड़ गई जबकि एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
कश्मीर में एक दर्जन से अधिक अन्य स्थानों से भी मामूली आकस्मिक बाढ़ की सूचना मिली, जिसका मुख्य कारण तेज़ बारिश के बाद नालों का उफान पर आ जाना था। पिछले एक महीने में कश्मीर ने इस वर्ष असामान्य रूप से गर्मी का मौसम देखा है।
अभय , जांगिड़
वार्ता
More News

कश्मीर में मीरवाइज़ ने लगाया नज़रबंद किये जाने का आरोप लगाया

17 Aug 2026 | 8:22 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को सोमवार को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर के पुराने शहर में हज़रत ख़्वाजा नक़्शबंद साहिब की ऐतिहासिक दरगाह पर सालाना 'खोजे दिगर' सभा को संबोधित नहीं कर पाये। .

see more..

रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' कहा

17 Aug 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

17 Aug 2026 | 5:59 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9,417 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं। इस अवधि में 20.009 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया और 285 प्राथमिकी दर्ज की गई।.

see more..

श्री बूढा अमरनाथ यात्रा का आगाज, मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

17 Aug 2026 | 12:06 PM

जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराह.

see more..

कश्मीरी पंडितो का राष्ट्र-निर्माण में, बौद्धिक एवं प्रशासनिक नींव को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है : मनोज सिन्हा

16 Aug 2026 | 8:55 PM

जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा, दर्शन और संस्कृति में अद्वितीय योगदान दिया है।.

see more..