Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:23 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


बेगुनाहों की हत्या की इजाजत कोई धर्म नहीं देता: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 04 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि किसी भी धर्म में निर्दोष लोगों की हत्या की अनुमति नहीं है और ऐसी घटनाओं को रोकना एवं लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
दक्षिण कश्मीर में पिछले 10 दिनों के दौरान दो आतंकवादी हमले हुए हैं। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक के निकट आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके नौ दिन बाद 31 जुलाई को कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर संदिग्ध आतंकवादी ने गोली चला दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अगले दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
श्री अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक गोल्फ प्रतियोगिता के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन हत्याओं से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है।
उन्होंने कहा, “ जिन लोगों की हत्या हुई, यह बहुत दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।”
श्री अब्दुल्ला ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाये जाने का किसी भी परिस्थिति में औचित्य नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा, "इस तरह बेगुनाह लोगों की हत्या करने की इजाजत कोई धर्म नहीं देता। इसकी जितनी भी निंदा की जाये और इसके खिलाफ जितने भी शब्द कहे जायें, वे कम हैं।"
श्री अब्दुल्ला कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिन एजेंसियों पर है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे इस प्रकार के हमलों को रोकें और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

कश्मीर में मीरवाइज़ ने लगाया नज़रबंद किये जाने का आरोप लगाया

17 Aug 2026 | 8:22 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को सोमवार को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर के पुराने शहर में हज़रत ख़्वाजा नक़्शबंद साहिब की ऐतिहासिक दरगाह पर सालाना 'खोजे दिगर' सभा को संबोधित नहीं कर पाये। .

see more..

रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' कहा

17 Aug 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

17 Aug 2026 | 5:59 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9,417 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं। इस अवधि में 20.009 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया और 285 प्राथमिकी दर्ज की गई।.

see more..

श्री बूढा अमरनाथ यात्रा का आगाज, मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

17 Aug 2026 | 12:06 PM

जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराह.

see more..

कश्मीरी पंडितो का राष्ट्र-निर्माण में, बौद्धिक एवं प्रशासनिक नींव को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है : मनोज सिन्हा

16 Aug 2026 | 8:55 PM

जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा, दर्शन और संस्कृति में अद्वितीय योगदान दिया है।.

see more..