Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:53 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस का श्रीनगर में प्रदर्शन, कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

श्रीनगर, 05 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त, 2019 को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विरोध मार्च नेकां के केंद्रीय कार्यालय से निकाला गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में जम्मू-कश्मीर सरकार की मंत्री और नेकां नेता सकीना इटू ने कहा कि पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए "दुर्भाग्य का दिन" है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दिन लोगों के अधिकार, संवैधानिक गारंटी, विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा उनसे छीन लिया गया।
उन्होंने कहा, "पांच अगस्त, 2019 को हमारे अधिकार, हमारी गारंटी और जो कुछ भी हमारे पास था, वह हमसे छीन लिया गया। चाहे विशेष दर्जा हो या राज्य का दर्जा, यह दिन हम सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था।"
सुश्री इटू ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की बहाली के लिए लगातार आवाज उठाती रही है और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करती रही है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा विशेष दर्जे की बहाली के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर चुकी है, जबकि मंत्रिमंडल भी राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुका है। उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों से जो अधिकार छीने गए हैं, उन्हें वापस किया जाना चाहिए।"
इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने के विरोध में श्रीनगर में प्रदर्शन की घोषणा की है। पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार रात पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए सुश्री मुफ्ती ने कहा कि पांच अगस्त 2019 की घटनाओं से पहले जम्मू-कश्मीर ने "एक बेहद अंधेरी रात" देखी थी। उन्होंने कहा, "चार अगस्त की रात से शुरू हुआ अंधेरा आज भी जारी है।" उनका इशारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने से एक रात पहले मुख्यधारा और अलगाववादी नेताओं की हिरासत की ओर था।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस दिन को अपने पार्टी मुख्यालय और विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर मनाने की घोषणा की है।
उधर, कानून-व्यवस्था बनाये रखने और आम जनजीवन सामान्य रखने के लिए श्रीनगर सहित घाटी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कई स्थानों पर वाहनों की जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसका विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और तत्कालीन राज्य का पुनर्गठन कर उसे जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
शादाब उप्रेती
वार्ता
More News

कश्मीर में मीरवाइज़ ने लगाया नज़रबंद किये जाने का आरोप लगाया

17 Aug 2026 | 8:22 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को सोमवार को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर के पुराने शहर में हज़रत ख़्वाजा नक़्शबंद साहिब की ऐतिहासिक दरगाह पर सालाना 'खोजे दिगर' सभा को संबोधित नहीं कर पाये। .

see more..

रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' कहा

17 Aug 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

17 Aug 2026 | 5:59 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9,417 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं। इस अवधि में 20.009 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया और 285 प्राथमिकी दर्ज की गई।.

see more..

श्री बूढा अमरनाथ यात्रा का आगाज, मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

17 Aug 2026 | 12:06 PM

जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराह.

see more..

कश्मीरी पंडितो का राष्ट्र-निर्माण में, बौद्धिक एवं प्रशासनिक नींव को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है : मनोज सिन्हा

16 Aug 2026 | 8:55 PM

जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा, दर्शन और संस्कृति में अद्वितीय योगदान दिया है।.

see more..