Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:08 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


उमर ने पांच अगस्त के बदलावों को पलटने का संकल्प लिया

उमर ने पांच अगस्त के बदलावों को पलटने का संकल्प लिया

श्रीनगर, 05 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में किए गए बदलावों को पलटने के अपने संकल्प पर कायम है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष बीत जाने के बावजूद पार्टी न तो इन घटनाओं को भूली है और न ही अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद पैदा हुई परिस्थितियों को स्वीकार किया है।




केंद्र सरकार के पांच अगस्त के फैसलों की सातवीं बरसी पर श्री उमर ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर से छीने गए अधिकारों को बहाल करने और राज्य की पहचान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "सात साल हो गये, हम न तो भूले हैं और न ही हमने मौजूदा हालात से समझौता किया है और न ही उन्हें स्वीकार किया है। मेरी पार्टी और मैं उन सभी फैसलों को पलटने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो जम्मू-कश्मीर के खिलाफ लिए गए, जिनसे हमारे अधिकार छीने गए और हमारी पहचान पर खतरा पैदा हुआ।" रॉबर्ट फ्रॉस्ट की मशहूर कविता 'स्टॉपिंग बाय वुड्स ऑन ए स्नोई इवनिंग' की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, "जंगल प्यारे, घने और गहरे हैं लेकिन मुझे अपने वादे पूरे करने हैं। सोने से पहले मीलों का सफर तय करना है.......।"




वहीं, पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं विधायक सज्जाद लोन ने पांच अगस्त, 2019 की घटना को जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ़ 'क्रर कार्रवाई' बताया। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, "पांच अगस्त, 2019 जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ़ एक बेरहम तख्तापलट था।


 


जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा इसे नफ़रत और तिरस्कार की नज़र से देखेंगे। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की ताकत छीनने का दिन था। जब अनुच्छेद 370, आर्टिकल 35ए सब कुछ छीन लिया गया और जले पर नमक छिड़कने जैसा यह हुआ कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बना दिया गया। मुझे उम्मीद है कि एक दिन ऐसा आएगा जब देश के लोग समझेंगे कि ये वादे जम्मू-कश्मीर के लोगों से विलय के समय किए गए थे। धीरे-धीरे सभी वादे तोड़ दिए गए।"




श्री लोन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अधिकार के तौर पर फिर से सशक्त बनाया जाएगा, न कि खैरात के तौर पर। श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद संसद ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम पारित किया, जिसके तहत पुराने राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया।




संतोष उप्रेती

वार्ता

More News

कश्मीर में मीरवाइज़ ने लगाया नज़रबंद किये जाने का आरोप लगाया

17 Aug 2026 | 8:22 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ को सोमवार को कथित तौर पर नज़रबंद कर दिया गया, जिससे वह श्रीनगर के पुराने शहर में हज़रत ख़्वाजा नक़्शबंद साहिब की ऐतिहासिक दरगाह पर सालाना 'खोजे दिगर' सभा को संबोधित नहीं कर पाये। .

see more..

रिजिजू की टिप्पणी के बाद महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' कहा

17 Aug 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह टिप्पणी उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्द की श्रेणी में आ सकते हैं।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

17 Aug 2026 | 5:59 PM

श्रीनगर, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में 9,417 वाहन और मशीनें जब्त की गई हैं। इस अवधि में 20.009 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया और 285 प्राथमिकी दर्ज की गई।.

see more..

श्री बूढा अमरनाथ यात्रा का आगाज, मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को किया रवाना

17 Aug 2026 | 12:06 PM

जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को सालाना आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए यहां भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल ने यात्रा और बूढा अमरनाथ मेले के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन तालमेल और व्यापक इंतजाम करने पर बाबा अमरनाथ और बूढा अमरनाथ यात्री न्यास, विहिप , बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज समूहों की सराह.

see more..

कश्मीरी पंडितो का राष्ट्र-निर्माण में, बौद्धिक एवं प्रशासनिक नींव को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है : मनोज सिन्हा

16 Aug 2026 | 8:55 PM

जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा, दर्शन और संस्कृति में अद्वितीय योगदान दिया है।.

see more..