Friday, Sep 4 2026 | Time 22:32 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


अदालत ने 2020 में मस्जिद के अंदर हुई हत्या के मामले में डार को उम्रकैद की सजा सुनाई

श्रीनगर, 07 अगस्त (वार्ता) श्रीनगर की एक अदालत ने फरवरी 2020 में मस्जिद के अंदर अब्दुल गनी डार की हत्या के मामले में गुलाम मोहिउद्दीन डार को उम्रकैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अदालत ने श्रीनगर के डलगेट इलाके के बिचवारा निवासी मोहि-उद-दीन डार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत अब्दुल गनी डार की हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने सजा की अवधि पर दलीलें सुनने के बाद अपराध को गंभीर और जघन्य माना लेकिन यह भी कहा कि यह 'दुर्लभतम से दुर्लभ' मामलों की श्रेणी में नहीं आता, जिसके लिए मौत की सजा दी जाए।
अदालत ने दोषी को 50,000 रुपये के जुर्माने के साथ आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई।
जुर्माने की राशि मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। कानून के अनुसार दोषी को न्यायिक हिरासत में बिताई गई अवधि के लिए 'सेट-ऑफ' (हिरासत की अवधि को सजा में से घटाने) का लाभ भी दिया गया है। अदालत ने सजा सुनाते हुए इस बात पर गंभीरता से ध्यान दिया कि यह बर्बर हमला मस्जिद परिसर के अंदर हुआ था। अदालत ने कहा कि पूजा स्थल पर हिंसा सार्वजनिक शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और पवित्र संस्थानों की पवित्रता को कमजोर करती है।
अदालत ने पीड़ित परिवार की कठिनाइयों, खासकर उनके बच्चों की निर्भरता को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पीड़ित मुआवजा योजना, 2019 के तहत 7 लाख रुपये का पीड़ित मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। यह राशि तय समय के भीतर जम्मू-कश्मीर राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जारी की जानी है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

पुलिस-बीएसएफ ने सांबा में चलाया संयुक्त तलाश एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान

04 Sep 2026 | 7:22 PM

जम्मू, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सांबा ज़िले के घगवाल थाना क्षेत्र में आने वाले सीमावर्ती इलाकों में एक संयुक्त 'तलाश-कम-क्षेत्र प्रभुत्व (तलाशी और इलाके पर पकड़ बनाने का) अभियान चलाया जिसका उद्देश्य इलाके पर पकड़ मज़बूत करने, चौकसी बढ़ाने और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना है। .

see more..

बडगाम-पुंछ सीमा के पास मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

04 Sep 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बडगाम-पुंछ सीमा के पास अशदार गली इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। .

see more..

श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा निकाली

04 Sep 2026 | 6:34 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया और शहर के प्रमुख इलाकों में शोभा यात्रा निकाली।.

see more..

जम्मू में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

04 Sep 2026 | 5:54 PM

जम्मू, 04 सितंबर (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जम्मू संभाग में शुक्रवार को धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। .

see more..

कश्मीर में मीरवाइज ने घर में नजरबंद किये जाने और जामिया मस्जिद जाने से रोके जाने का आरोप लगाया

04 Sep 2026 | 2:55 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें फिर से घर में नजरबंद कर दिया गया है और ऐतिहासिक जामिया मस्जिद श्रीनगर जाने से रोक दिया गया है, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह की अध्यक्षता करनी थी।.

see more..