श्रीनगर, 01 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), कश्मीर ने करीब एक दशक पहले मामला दर्ज किए जाने के बाद कथित भूमि अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
ईओडब्ल्यू ने बताया कि यह मामला एक शिकायत से शुरू हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत करके ज़मीन हड़पने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके श्रीनगर नगर निगम (एमएमसी) से भवन निर्माण की अनुमति हासिल करने की कोशिश की थी।
ईओडब्ल्यू ने कहा, "जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने, महत्वपूर्ण तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने और आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग का खुलासा हुआ।"
ईओडब्ल्यू ने न्यायिक निर्धारण के लिए सक्षम अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
जांगिड़ उप्रेती
वार्ता