Friday, Sep 4 2026 | Time 22:37 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


ड्रग तस्करों से 700 से अधिक कफ सिरप की बोतलें जब्त

जम्मू, 01 सितंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की जम्मू इकाई ने नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुये, दिल्ली से जम्मू तक मादक कफ सिरप के परिवहन और वितरण में शामिल एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जम्मू ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इस अभियान के दौरान, दिल्ली से जम्मू मार्ग पर चलने वाली एक स्लीपर बस को जम्मू के नरवाल इलाके में रोका गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस की गहन तलाशी के दौरान सामान रखने वाले डिब्बे में छिपाई गयी 750 बोतल अल्टोरेक्स-सीडी सिरप बरामद हुयी। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में बस चालक स्वर्ण सिंह ,निवासी सांबा जिला, बारी ब्राह्मणा और जोगिंदर सिंह, निवासी सांबा जिला, स्वान्खा मोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह दिल्ली से मादक या साइकोट्रॉपिक कफ सिरप प्राप्त कर रहा था। वे इसे जम्मू ले जा रहे था और बाद में इसे स्थानीय युवाओं को अत्यधिक कीमतों पर बेच रहे थे।
उन्होंने बताया कि एएनटीएफ जम्मू इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिये विस्तृत जांच कर रही है। जिसमें इसके पीछे और आगे की कड़ी भी शामिल हैं, और इस मामले में अभी अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के एएनटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुये कहा, "आम जनता से आग्रह है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री से संबंधित विश्वसनीय जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि नशीले पदार्थों के अपराधियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा सके।"
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

पुलिस-बीएसएफ ने सांबा में चलाया संयुक्त तलाश एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान

04 Sep 2026 | 7:22 PM

जम्मू, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सांबा ज़िले के घगवाल थाना क्षेत्र में आने वाले सीमावर्ती इलाकों में एक संयुक्त 'तलाश-कम-क्षेत्र प्रभुत्व (तलाशी और इलाके पर पकड़ बनाने का) अभियान चलाया जिसका उद्देश्य इलाके पर पकड़ मज़बूत करने, चौकसी बढ़ाने और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना है। .

see more..

बडगाम-पुंछ सीमा के पास मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

04 Sep 2026 | 6:48 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बडगाम-पुंछ सीमा के पास अशदार गली इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। .

see more..

श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा निकाली

04 Sep 2026 | 6:34 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कश्मीरी पंडित समुदाय ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया और शहर के प्रमुख इलाकों में शोभा यात्रा निकाली।.

see more..

जम्मू में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

04 Sep 2026 | 5:54 PM

जम्मू, 04 सितंबर (वार्ता) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जम्मू संभाग में शुक्रवार को धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। .

see more..

कश्मीर में मीरवाइज ने घर में नजरबंद किये जाने और जामिया मस्जिद जाने से रोके जाने का आरोप लगाया

04 Sep 2026 | 2:55 PM

श्रीनगर, 04 सितंबर (वार्ता) कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें फिर से घर में नजरबंद कर दिया गया है और ऐतिहासिक जामिया मस्जिद श्रीनगर जाने से रोक दिया गया है, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह की अध्यक्षता करनी थी।.

see more..