Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:09 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


संघ परिवार की बड़ी इज्जत थी, मोदी परिवार भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया: दिग्विजय

बड़वानी, 10 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि संघ परिवार की किसी समय बड़ी इज्जत थी, लेकिन मोदी परिवार तो भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका है।
लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए श्री सिंह ने आज बड़वानी में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा के आगामी स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मोदी परिवार घोर भ्रष्टाचारियों का समूह है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, वह डर के मारे भाग भाग कर भाजपा में जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय संघ परिवार हुआ करता था, उसकी बड़ी इज्जत थी। लेकिन आज संघ परिवार चुप बैठा है, और मोदी परिवार भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिनको मोदी खुद भ्रष्टाचारी कहते थे, उन्हें वह लेकर मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री बना रहे हैं।
सैकड़ो कांग्रेसियों के भाजपा में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि नेताओं को जाने दीजिए ,संगठन नेताओं से नहीं कार्यकर्ताओं से चलता है। कार्यकर्ता कोई नहीं जा रहा है और नेता जो जा रहे हैं, वह बिकाऊ है। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। भाजपा के लोग भय और आतंक से लोगों को खरीद रहे हैं ,डरा रहे हैं। उन्होंने पूछा इंदौर में क्या हुआ, अक्षय बम के खिलाफ क्या नहीं कहा गया, इसलिए वह डर गया।
ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे ना तो इस पर पहले भरोसा था ना आज। इतना जरूर है कि अब दबाव बहुत है, गड़बड़ करने वाले पकड़े गए तो बचेंगे नहीं।
सं बघेल
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..