Friday, Jan 16 2026 | Time 12:52 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की बढ़त

भोपाल, 04 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर काफी नुकसान उठाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मध्यप्रदेश से उम्मीद के अनुरूप नतीजे देखने को मिल रहे हैं और पार्टी सभी 29 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाने में कामयाब रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाम पांच बजे तक इंदौर, टीकमगढ़ और विदिशा के नतीजे घोषित हुए और तीनों पर पार्टी प्रत्याशी क्रमश: शंकर ललवानी, वीरेंद्र कुमार और शिवराज सिंह चौहान विजयी होने में सफल रहे। शेष 26 सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नकुलनाथ से आगे हैं। अभी यहां पर नतीजा घोषित नहीं हुआ है, लेकिन श्री साहू की विजय सुनिश्चित मानी जा रही है। श्री साहू ने अपनी विजय के साथ ही कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। निवर्तमान सांसद नकुलनाथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ के पुत्र हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में मात्र यही सीट जीतने में कामयाब रही थी।
राजगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से पराजित होने की कगार पर हैं। शाम तक श्री नागर, श्री सिंह से एक लाख 36 हजार मतों से आगे चल रहे थे। इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी के जीतने के आसार बन गए हैं।
इसके अलावा गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पांच लाख से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है। खजुराहो में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी जीत के मुहाने पर हैं। रतलाम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया पराजित होने की कगार पर हैं। इस तरह राज्य में सभी 29 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशियों की विजय संबंधी औपचारिक घोषणा के पहले ही यहां जश्न मना रही है।
राज्य में कुल 29 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से पिछले चुनाव में छिंदवाड़ा को छोड़कर शेष सभी 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा था। इस बार भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट को भी अपने खाते में लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी।
प्रशांत
वार्ता
More News

कुएं में गिरे छह जंगली सूअरों को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा

16 Jan 2026 | 12:29 PM

कोरबा, 16 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के करतला रेंज के चिकनीपाली गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पास स्थित एक कुएं में छह जंगली सूअर गिरे गये।.

see more..

अमरकंटक प्रकरण : असम के छात्र से मारपीट के आरोपी पांचों छात्र निष्कासित

16 Jan 2026 | 12:02 PM

अनूपपुर, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के आरोपी पांचों छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।
घटना की जाँच में दोषी पाए गए 5 छात्रों अनुराग पाण्डेय, जतिन सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विशाल यादव और उत्कर्ष सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है।
पीड़ित छात्र की रिपोर्ट के आधार पर अमरकंटक थाने में उपरोक्त पाँचो छात्रों के विरुद्ध मारपीट सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
सं गरिमा
वार्ता.

see more..

गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ दरबार के किए दर्शन

16 Jan 2026 | 11:59 AM

आगरमालवा, 16 जनवरी (वार्ता) भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। .

see more..

असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट के मामले में दर्ज हुई एफआईआर : यादव

16 Jan 2026 | 11:30 AM

भोपाल, अनूपपुर, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।.

see more..

बैतूल : स्कूल तोड़ने पर सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

16 Jan 2026 | 10:49 AM

बैतूल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। .

see more..