Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:59 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कोरबा में लोमड़ी के हमले में छह लोग घायल

कोरबा 31अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में बुधवार देर रात लोमड़ी ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
घायलों में बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोमड़ी के हमले से दोनों गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर काफी नाराजगी है।
गौरतलब है कि पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थीं, जहां उन पर अचानक लोमड़ी ने हमला कर दिया। इसी तरह अलग-अलग घटनाओं में अब तक पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नगराहीपारा निवासी योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11) और बुजुर्ग लाला राम मरावी (75) पर लोमड़ी ने हमला किया। सोनसरी में नदी किनारे राजेंद्र कुमार टेकाम (13) और रितु कुमारी (11) पर भी हमला हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है, जो लोमड़ी को पकड़ने में अब तक असमर्थ रहा है।
सं.संजय
वार्ता
More News

टेली लॉ सर्विस से अब घर बैठे मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह

13 Jan 2026 | 10:54 PM

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) न्याय विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित टेली लॉ सर्विस के माध्यम से अब आमजन को घर बैठे निःशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए हितग्राही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर अपनी कानूनी समस्या का पंजीयन करा सकता है, जिसके बाद पंजीकृत वकील फोन कॉल के माध्यम से आवश्यक कानूनी परामर्श प्रदान करते हैं।.

see more..

नगर निगम परिषद बैठक में गौमांस पर हंगामा मैरिज रजिस्ट्रेशन शुल्क में कमी, व्यक्तिगत नल कनेक्शन को मंजूरी

13 Jan 2026 | 10:50 PM

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शहर से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए। बैठक के दौरान जल कनेक्शन व्यवस्था, विवाह पंजीयन शुल्क में कमी और अमृत 2.0 योजना से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहीं, स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया।.

see more..

रात्रि गश्त में सागौन तस्करी का खुलासा, बिना नंबर ट्रक सहित ढाई घन मीटर लकड़ी जब्त

13 Jan 2026 | 10:45 PM

बैतूल, 13 जनवरी (वार्ता) बैतूल जिले के पश्चिम वनमंडल अंतर्गत गावसेन रेंज में सोमवार देर रात वन विभाग की सतर्कता से सागौन तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। रात्रि गश्त के दौरान हरदा जिले की सीमा के पास एक बिना नंबर के ट्रक को पकड़ते हुए वन विभाग ने ढाई घन मीटर सागौन लकड़ी और वाहन को जब्त किया है।.

see more..

चायना मांझा के 29 गट्टे जब्त, दुकानदार पर कार्रवाई

13 Jan 2026 | 10:41 PM

आगर-मालवा, 13 जनवरी (वार्ता) चायना डोर के खिलाफ आगर-मालवा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सुसनेर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पाँच पुलिया क्षेत्र स्थित एक पतंग दुकान के पीछे कबाड़ में रखी बिस्तर पेटी से चोरी-छिपे रखा गया प्रतिबंधित चायना मांझा जब्त किया गया।.

see more..

कुबेरेश्वर धाम में दो माह तक रुद्राक्ष वितरण नहीं, रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर प्रशासनिक बैठक

13 Jan 2026 | 10:38 PM

सीहोर, 13 जनवरी (वार्ता) कुबेरेश्वर धाम में आगामी 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजन समिति के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दो माह तक धाम में रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया जाएगा। यह प्रतिबंध 15 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।.

see more..