Friday, Jan 16 2026 | Time 03:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


संभागायुक्त की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

पन्ना, 06 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पर्यटन गांव मड़ला स्थित कर्णावती सभागार में वन विभाग की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर संभागायुक्त डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज आयोजित हुयी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक में जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों सहित समिति के सदस्यगण, मड़ला एवं हिनौता ग्राम पंचायत सरपंच, होटल व रिसॉर्ट संचालक, जिप्सी एवं गाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस दौरान पर्यटन विकास के लिए बेहतर प्रबंधन तथा पर्यटक सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के दौरान आवश्यक सुझावों से अवगत कराया गया।
संभागायुक्त डॉ रावत ने बैठक में उपस्थितजनों से चर्चा के दौरान कहा कि पन्ना नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा हितधारकों के साथ पर्यटन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया जाएगा। पर्यटकों की जरूरी सुविधाओं के दृष्टिगत निवेशकों के आर्थिक लाभ भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व द्वारा स्वयं के स्तर पर राजस्व अर्जित करने का प्रयास भी किया जाए। छोटे-छोटे मुद्दों का त्वरित रूप से निराकरण हो।
संभागायुक्त ने विभिन्न समितियों के चुनाव में पारदर्शिता का आश्वासन दिया। साथ ही भारत सरकार द्वारा वन्य क्षेत्र एवं अभ्यारण्य में पर्यटकों की सुविधा के लिए जारी गाइडलाइन अनुरूप आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की बात कही। होटल एवं रिसोर्ट में वॉटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना तथा पर्यावरण के अनुकूल कचरा निष्पादन के लिए स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर स्थल चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने मड़ला में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम स्थापित करने, चयनित मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और स्पीड सेंसर स्थापना के निर्देश भी दिए।
पन्ना नेशनल पार्क की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की द्वारा समिति सदस्यों और उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को बैठक की रूपरेखा एवं एजेंडा के बारे में अवगत कराया गया। बताया गया कि पन्ना नेशनल पार्क के तीन गेट के लिए 85 जिप्सी निर्धारित हैं। मड़ला गेट के लिए 60, हिनौता गेट के लिए 12 और अकोला गेट के लिए 13 जिप्सी पर्यटकों के लिए उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा जिप्सी संख्या यथावत रखकर अकोला गेट से पर्यटकों के लिए गत वर्ष प्रवेश शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई थी।
सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा पन्ना-अमानगंज एवं पन्ना-छतरपुर मार्ग पर नेशनल पार्क क्षेत्र सीमा में स्पीड ब्रेकर, सकरिया में सीमेंट प्लांट के ट्रकों की आवाजाही के लिए बायपास निर्माण तथा मड़ला को आदर्श ग्राम बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाघ एवं पारिस्थिकी तंत्र के संरक्षण के उद्देश्य के साथ आवश्यक प्रबंधन व उपायों पर विचार विमर्श किया गया।
स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में निर्धारित शर्तों के अधीन आगामी दिसम्बर माह में राजगढ़ पैलेस के संचालन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर संघ प्रिय ने होटल एवं रिसोर्ट द्वारा पर्यटक सुविधाओं और जैविक कचरा निष्पादन के संबंध में जिला स्तरीय समिति द्वारा लीफ एवं स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी।
गुनौर विधायक राजेश वर्मा ने बैठक में अमानगंज बायपास की मरम्मत और अमानगंज नगर में प्रायः लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व में स्थानीय लोगों को अपने उत्पादों के विक्रय सहित ज्वेलरी शॉप एवं अन्य माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा। ककरहटी बायपास निर्माण और नेशनल पार्क भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को पन्ना में अन्य स्थानों पर भ्रमण के लिए मार्गदर्शिका उपलब्ध कराने की मांग रखी। राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया द्वारा राजगढ़ पैलेस के नजदीक स्वर्गेश्वर धाम के विकास और अन्य विकास कार्यों पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। इसी तरह हटा विधायक उमा देवी खटीक ने मड़ियादो में पर्यटक प्रवेश द्वार प्रारंभ करने और सड़क चौड़ीकरण के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए पीयूसी की स्थापना, मड़ला ग्राम पंचायत को प्रत्येक बार जिप्सी आवागमन के दौरान निर्धारित शुल्क अदा करने और इसके लिए जरूरी गाइडलाइन तैयार करने की चर्चा भी की गई। ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि से जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के भविष्य में पूरी तरह से अस्तित्व में आने के बाद पीटीआर के स्वरूप पर भी चर्चा हुई।
समिति की बैठक में कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल, वन मंडल अधिकारी उत्तर गर्वित गंगवार, वन मंडल अधिकारी दक्षिण अनुपम शर्मा, उप संचालक पन्ना नेशनल पार्क मोहित सूद भी उपस्थित रहे।
सं बघेल
वार्ता
More News

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

15 Jan 2026 | 10:39 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की 14 राइस मिलों को सील करने के साथ ही 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव श्री विकासशील के निर्देशानुसार की गई।.

see more..

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

15 Jan 2026 | 10:37 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरूवार को जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। .

see more..

छत्तीसगढ़ : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता, 38 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

15 Jan 2026 | 10:35 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ में में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाईयां प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को किया सुपर थर्मल पावर स्टेशन के भूमिपूजन में आमंत्रित

15 Jan 2026 | 8:58 PM

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की और नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उपलब्धियों, नवाचारों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।.

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का करेंगे अंतरण

15 Jan 2026 | 8:54 PM

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को माखन नगर (बाबई), जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार पात्र बहनों के खातों में 1,836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।.

see more..