Monday, Feb 16 2026 | Time 04:43 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


डेका ने शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान दिए जाने की घोषणा पर दी हार्दिक बधाई

रायपुर 22 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य कवि-कथाकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य क्षेत्र में ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राजभवन से जारी संदेश में राज्यपाल डेका ने इस क्षण को समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गौरवशाली बताया।
गौरतलब है कि हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं प्रख्यात कथाकार विनोद कुमार शुक्ला को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की आज घोषणा की गई। राजनांदगांव (अब छत्तीसगढ) में 01 जनवरी 1937 में जन्मे श्री शुक्ल ने जबलपुर से कृषि विज्ञान में स्नात्कोत्तर की उपाधि हासिल की थी और रायपुर में अध्यापन करने लगे थे।
सं.संजय
वार्ता
More News

सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

15 Feb 2026 | 11:50 PM

नारायणपुर,15 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29वीं वाहिनी आईटीबीपी और नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ओरछा थाना क्षेत्र के खोड़पार (गोमागल) के जंगलों में छिपाए गए नक्सली डंप का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।.

see more..

नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15 Feb 2026 | 10:02 PM

रायपुर 15 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति जनता की स्पष्ट आस्था की अभिव्यक्ति है।.

see more..

भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, दो घंटे में पाया आग काबू

15 Feb 2026 | 9:23 PM

भोपाल, 15 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में रविवार दोपहर पौने चार बजे आग लग गई। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लकड़ी और प्लाईवुड के सामान से लपटें भड़क उठीं।.

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन

15 Feb 2026 | 9:18 PM

उज्जैन, 15 फरवरी 2026 वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में पहुँचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन में सहभागिता कर श्री महाकाल बाबा का आशीर्वाद लिया।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी रंजिश में चाचा की गोली मारकर हत्या

15 Feb 2026 | 9:14 PM

शाहजहांपुर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में रविवार शाम जमीनी रंजिश में भतीजो ने अपने चाचा को घेरकर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी भतीजे मौके से फरार हो गए।.

see more..