Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को सदन में अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

भोपाल, 24 मार्च (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ देवेंद्र प्रधान को आज मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और उनके सम्मान में कार्यवाही स्थगित भी रही।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने डॉ प्रधान के निधन का उल्लेख सदन में करते हुए कहा कि उनका जन्म ओड़िसा में हुआ था। वे वहां पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने केंद्र सरकार में जल भूतल परिवहन एवं कृषि राज्य मंत्री का दायित्व भी संभाला। उनके निधन से देश ने एक वरिष्ठ नेता और प्रशासक को खो दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ प्रधान के कार्यों का उल्लेख करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने श्री प्रधान के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकाल के समय कार्य किया। डॉ यादव ने कहा कि वे श्री प्रधान से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहे। उन्होंने सदन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने भी श्री प्रधान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष श्री तोमर ने सदन की ओर से शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उनकी घोषणा पर सभी सदस्यों ने सदन में दो मिनट का मौन रखा और फिर श्री तोमर ने दिवंगत नेता के सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।
प्रशांत
वार्ता
More News

बैतूल में सागौन के दो पेड़ काटने और फड़की का घोंसला नष्ट करने पर आरोपी को एक साल की सजा

05 Sep 2026 | 5:37 PM

बैतूल, 05 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सागौन के पेड़ काटने और वन्य पक्षी फड़की के घोंसले को नष्ट करने के मामले में न्यायालय ने एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक साल के कारावास और कुल 5,500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।.

see more..

मध्य प्रदेश के बैतूल में आबकारी विभाग ने मारा छापा, अवैध शराब बिक्री को लेकर दर्ज किया मामला

05 Sep 2026 | 5:33 PM

बैतूल, 04 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आबकारी विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारकर अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चार आपराधिक प्रकरण दर्ज किये। .

see more..

बैतूल में पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 5:19 PM

बैतूल, 05 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में किसानों के खेतों, कुओं और ट्यूबवेल से तांबे की केबल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

बैतूल में जल संकट की आहट, 105 में सिर्फ पांच बांध ही भरे

05 Sep 2026 | 5:15 PM

बैतूल, 05 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में इस वर्ष औसत से कम बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मानसून का दौर समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले के 105 बांधों में से केवल पांच ही पूरी तरह भर पाये हैं। वहीं 66 बांधों में जलभराव 25 प्रतिशत या उससे भी कम है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इनमें से अधिकांश बांध न्यूनतम जल स्तर के आसपास पहुंच चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में सिंचाई के साथ पेयजल उपलब्धता को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है।.

see more..

मुरैना में तेजी से बढ़ रहा है पगारा बांध का जलस्तर, प्रशासन ने की ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

05 Sep 2026 | 5:09 PM

मुरैना 05 सितंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश के मुरैना जिला में लगातार हो रही बारिश के चलते पगारा बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। .

see more..