Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:46 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


यादव को शुक्ल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास में जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। श्री शुक्ल ने डॉ यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की।
श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बघेल
वार्ता
More News

लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, 14 माह पहले हुई थी लापता

18 Jan 2026 | 12:34 PM

बैतूल, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले की बैतूलबाजार पुलिस ने 14 माह से लापता एक नाबालिग बालिका को बालाजीपुरम मंदिर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।.

see more..

किन्नर के घर 30 लाख की डकैती, फारसी में बात कर रहा था एक बदमाश

18 Jan 2026 | 12:30 PM

मुरैना, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के अंबाह में शनिवार रात एक किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कट्टे की नोक पर 22 तोला सोना, 4 किलो चांदी और करीब 4 लाख रुपये नकद सहित लगभग 30 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।.

see more..

कार से 37 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो सगे भाइयों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 12:19 PM

आगर-मालवा, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगर-मालवा कोतवाली पुलिस ने नीमच–भोपाल राजमार्ग क्रमांक-41 पर कानड़ रोड से एक कार में परिवहन किया जा रहा 62 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 37 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

मैहर में इंटरसिटी एक्सप्रेस की एसी बोगी पर पथराव, वीडियो वायरल

18 Jan 2026 | 12:16 PM

मैहर, 18 जनवरी (वार्ता) रीवा से चलकर जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस घटना का वीडियो एक महिला रेल यात्री द्वारा वायरल किया गया है।
राजकीय रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात मैहर जिले के भदनपुर रेलवे स्टेशन से पहले कतिपय अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी पर पथराव किया, जिससे कोच का शीशा टूट गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर राजकीय रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनेश
वार्ता.

see more..

मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, तीन नक्सलियों की पहचान होना बाकी, एक शव महिला नक्सली का भी

17 Jan 2026 | 10:52 PM

बीजापुर, 17 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी दुर्गम वनक्षेत्र में हुई नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की शनिवार को हुयी एक भीषण मुठभेड़ में अब तक चार नक्सलियों के मारे जाने का समाचार है। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात नक्सली दिलीप बेड़जा भी शामिल है।.

see more..