Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:30 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वाहन की टक्कर से हिरन की मौत

नरसिंहपुर, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली वन परिक्षेत्र से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरमान के पास एक वाहन ने हिरन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आज इसकी जानकारी वन मंडल को मिलने पर वह मौके पर पहुंची और हिरन के शव को अपने कब्जा में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया है। करेली वन परिक्षेत्र के रेंजर शिवकुमार कनोजिया के मार्ग निर्देशन में टीम का गठन किया गया है, जो फरार हुए वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक उस वाहन और चालक की कोई जानकारी नहीं मिली है जिसकी टक्कर से एक हिरन की मौत हुयी है।
सं बघेल
वार्ता
More News

‘पूना मारगेम’ से शांति की ओर मजबूती से बढ़ते कदम: बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

16 Dec 2025 | 9:09 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख रुपये के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..

चावल की बोरी में छिपाकर गांजा बेचते आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 8:51 PM

जगदलपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाटकचोरा, पुराना चिमनी भट्टी के पीछे गली में की गई, जहां आरोपी चावल की बोरी के भीतर गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।.

see more..

शराब घोटाला प्रकरण: ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में होगी पेशी

16 Dec 2025 | 8:31 PM

रायपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद लंबी पूछताछ के उपरांत ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को सोमवार सुबह विशेष ईडी न्यायालय में पेश किया जाएगा।.

see more..

रायगढ़ में नियमों को ताक पर रखकर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण को गंभीर खतरा

16 Dec 2025 | 8:27 PM

रायगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से फ्लाई ऐश राख फेंकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर जल्दबाजी और आर्थिक लाभ के लालच में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए खुलेआम फ्लाई ऐश डंप कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।.

see more..