Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:48 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण

भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे।
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल का एन्ड्राइज बेस मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।
नाग
वार्ता
More News

कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीली दवा पीने से दो किशोरियां बीमार, उपचार जारी

14 Apr 2026 | 9:26 PM

शिवपुरी, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में दो चचेरी बहनों द्वारा कोल्ड ड्रिंक समझकर जहरीली दवा पी लेने का मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।.

see more..

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

14 Apr 2026 | 9:09 PM

बैतूल, 14 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सोनाघाटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कढ़ाई में एक 45 वर्षीय मजदूर का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।.

see more..

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 9:02 PM

जशपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवती से लंबे समय तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। .

see more..

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध गांजा जब्त किया

14 Apr 2026 | 8:49 PM

जगदलपुर, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 11.525 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।.

see more..

उप मुख्यमंत्री साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:45 PM

मुंगेली, 14 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के नवलपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत सब स्टेशन क्षमता विस्तार का लोकार्पण किया है। .

see more..