Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


वापी-दानापुर-वलसाड के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) रेलवे ने ग्रीष्मकाल के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, अमलनेर, धरनगांव, पालधी, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
विश्वकर्मा
वार्ता
More News

बांधवगढ़ में 24 घंटे के भीतर बाघ हमले की दूसरी घटना, युवक की मृत्यु

13 Jun 2026 | 5:44 PM

उमरिया, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ग्राम झलवार में 24 घंटे के भीतर बाघ के हमले की दूसरी घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। इससे पहले इसी गांव में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु हुई थी।.

see more..

मोदी के 12 वर्ष स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल-साय

13 Jun 2026 | 5:41 PM

रायपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को "स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल" बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक समृद्ध, सशक्त और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण हो रहा है तथा विकसित भारत की नींव इसी स्वर्णिम कार्यकाल में रखी गई है।.

see more..

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान महक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

13 Jun 2026 | 5:38 PM

रायपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ की उभरती क्रिकेट प्रतिभा महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।.

see more..

निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण से कोंडागांव के 41 युवाओं का अग्निवीर में चयन

13 Jun 2026 | 5:34 PM

कोंडागांव, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले 41 युवाओं के अग्निवीर में चयनित होने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।.

see more..

डीएमएफटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लंबित परियोजनाओं की मांगी प्रगति रिपोर्ट

13 Jun 2026 | 5:32 PM

जगदलपुर, 13 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) मद से स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा ने निर्माण एजेंसियों से कहा है कि अपूर्ण कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को उनका लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।.

see more..