Saturday, Apr 11 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


गोरखपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेने निरस्त

भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर रेल मंडल के गोरखपुर जंक्शन–गोरखपुर कैंट खंड के बीच तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 26 गाड़ियाँ अपनी निर्धारित तिथियों में निरस्त रहेंगी।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर रेल मंडल के गोरखपुर जं –गोरखपुर कैंट खंड के बीच तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अप्रैल और 02 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल और 03 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 01, 02 एवं 04 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12512 कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 04, 06 एवं 07 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12589 गोरखपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12590 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 01 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
इसीप्रकार गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस 22 एवं 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 23 एवं 30 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 22 और 29 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल और 01 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 24 अप्रैल 01 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल और 03 मई को निरस्त रहेगी।
इसीतरह गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस 24 अप्रैल और 01 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15046 ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल और 04 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल और 01, 02, 04 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल और 02, 03, 05 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर–बांद्रा ट. एक्सप्रेस 16, 23 और 30 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15068 बांद्रा ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 18, 25 अप्रैल और 02 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 02 मई तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20104 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 03 मई तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22533 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 30 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
उन्होंने रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेल यात्री किसी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।
विश्वकर्मा
वार्ता
More News

म.प्र. में 'किसान कल्याण वर्ष' का आगाज़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

11 Apr 2026 | 4:51 PM

रायसेन (मध्य प्रदेश) 11 अप्रैल (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार पूरे वर्ष को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब सरकारी विभाग अलग-थलग होकर नहीं, बल्कि एक समन्वित 'मिशन मोड' में काम कर रहे हैं।.

see more..

भिण्ड में महिला को गोली मारने वाला बदमाश पकडा गया

11 Apr 2026 | 4:50 PM

भिण्ड 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड के भीमनगर में महिला पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी को शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस ने पकड लिया। .

see more..

राजनाथ सिंह ने युवाओं से खेती में नयी तकनीक अपनाने का आह्वान किया

11 Apr 2026 | 4:49 PM

रायसेन (मध्य प्रदेश) 11 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेती बाड़ी को अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए युवाओं खास कर ग्रामीण युवाओं को कृषि की नमी तकनीकों से जुड़ने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार कृषि को लाभदायक और सम्मान का पेशा बनाने को प्रतिबद्ध है।.

see more..

भिण्ड में पत्नी की हत्या का मामला नहीं सुलझने पर रिटायर्ड फौजी, उसके परिवार ने दी आत्मदाह की धमकी

11 Apr 2026 | 4:43 PM

भिण्ड 11 अप्रैल (वार्ता) मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के कल्याणपुरा गांव में एक साल पहले रिटायर्ड फौजी हरिदास शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की हत्या का मामला अब तक अनसुलझा है। अज्ञात बदमाशों ने हत्या के साथ ही घर में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।.

see more..

ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा किशोरी बरामद

11 Apr 2026 | 4:41 PM

कोंडागांव, 11 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन मुस्कान के तहत काेंडागांव जिले के थाना माकड़ी क्षेत्र निवासी एक गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर शनिवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। .

see more..