Friday, Jan 16 2026 | Time 12:13 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


उधना और बरौनी के मध्य 11-11 ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 17 अप्रैल (वार्ता) ग्रीष्मकाल के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को दबाव को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने उधना-बरौनी-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के इटारसी, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09037 उधना-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को उधना स्टेशन से प्रातः 05:45 बजे प्रस्थान कर, इटारसी 18:30 बजे, जबलपुर 21:50 बजे, कटनी 23:20 बजे, सतना मध्य रात्रि 00:30 बजे पहुँचकर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे बरौनी स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09038 बरौनी-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी स्टेशन से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 10:40 बजे, कटनी 11:50 बजे, जबलपुर 13:50 बजे, इटारसी 17:20 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, अमलनेर, पालधी, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर और मोकामा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
विश्वकर्मा
वार्ता
More News

गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ दरबार के किए दर्शन

16 Jan 2026 | 11:59 AM

आगरमालवा, 16 जनवरी (वार्ता) भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। .

see more..

असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट के मामले में दर्ज हुई एफआईआर : यादव

16 Jan 2026 | 11:30 AM

भोपाल, अनूपपुर, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।.

see more..

बैतूल : स्कूल तोड़ने पर सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

16 Jan 2026 | 10:49 AM

बैतूल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। .

see more..

चरित्र संदेह को लेकर पत्नी की हत्या, दुधमुंहे बच्चे की भी मौत

16 Jan 2026 | 10:35 AM

खरगोन, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर चरित्र संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी, इसी दौरान उसके 6 माह के पुत्र की श्वास नली में दूध चले जाने से उसकी भी मृत्यु हो गयी।.

see more..

डोंगरगढ़ में इंसानियत शर्मसार मूकबधिर युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, शराब पिलाकर मिटाई हवस

16 Jan 2026 | 12:04 AM

राजनांदगांव,15 जनवरी ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक मूकबधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले जाकर, उसे शराब पिलाई और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। .

see more..