Tuesday, May 12 2026 | Time 19:01 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


युवक का अपहरण करने वाले छह लोग पकडे गए

भिण्ड, 19 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक युवक को कट्टों की नोंक पर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रौन थाना क्षेत्र के मेंहदा गांव में 17 अप्रैल की देर रात में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक सुजान सिंह को कट्टों की नोंक पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक को बीहड़ में ले जाकर रातभर बंधक बनाकर मारपीट की। इलाके में घेराबंदी की जिससे घबराकर आरोपियों ने युवक को छोड़कर फरार हो गए।
इस मामले में सचिन सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सचिन सिंह तोमर, ऋषि तोमर और दाे नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सं नाग
वार्ता
More News

नारायणपुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 1.01 करोड़ रुपये नकद, एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद

12 May 2026 | 6:32 PM

नारायणपुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे "माड़ बचाओ अभियान" के तहत नारायणपुर पुलिस, जिल रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 1.01 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है।.

see more..

नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

12 May 2026 | 6:15 PM

भोपाल, 12 मई (वार्ता) राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज मंगलवार को भोपाल में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला दहन किया।.

see more..

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

12 May 2026 | 6:15 PM

दुर्ग, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।.

see more..

आदिवासियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना

12 May 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 12 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट प्रदेश में आदिवासी समाज की असुरक्षा और कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है।.

see more..

समर कैंप और गैर शिक्षकीय कार्यों के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

12 May 2026 | 5:55 PM

बीजापुर, 12 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में समर कैंप, ब्रिज कोर्स और गैर शिक्षकीय कार्यों को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और समर कैंप एवं अन्य अतिरिक्त कार्यों को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। .

see more..