Sunday, Jan 18 2026 | Time 14:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते बीरपुर थाना परिसर में देखे गए

मुरैना, 12 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के चंबल संभाग का श्योपुर जिला स्थित कूनो नेशनल पार्क ऐसा लग रहा है कि चीतों को रास नहीं आ रहा है, तभी कई चीते कूनो छोड़कर बाहर दूसरे जंगल और गांवों में घूमते देखे जा रहे हैं। कुछ चीते शिवपुरी के जंगलों में देखे गए. आज श्योपुर जिले के बीरपुर थाना परिसर में चीतों का झुंड जा पहुंचा, जहां कुछ ग्रामीणों द्वारा डंडों से चीतों को भगाने की भी खबर है।
कुछ ग्रामीणों ने चीते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से निकले चीतों का परिवार अब पार्क की सीमा लांघकर वीरपुर थाने के पीछे पहुंच गया है। आज सोमवार को चीतों को गांव के खेतों में घूमते हुए देखा गया. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे पहले यह झुंड वीरपुर रेंज के पीछे मुंडा का पुरा गांव के नजदीक देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह उन्होंने वीरपुर रेंज के पीछे मुंडा का पुरा गांव के नजदीक खेतों में चीतों को देखा है। इसकी सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने ग्रामीणों को वहां से हटा दिया।
इसके पहले भी कूनो नेशनल पार्क के चीते जंगल को छोड़ रिहायशी इलाकों में पहुंच चुके हैं। यहां तक कि श्योपुर के वीर सावरकर स्टेडियम कलेक्ट्रेट पर भी चीता को टहलते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था और अब चीतों का झुंड बीरपुर थाने परिसर पहुंचा है। पिछले 17 सितंबर 2022 को चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। जहां नामीबिया से लाकर 8 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा गया था। भारत की धरती से विलुप्त हो चुके चीता को फिर से बसाने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।
कूनो पार्क प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार चीतों के गले में लगी कॉलर आईडी से लगातार चीतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे यह मालूम किया जाता है कि अभी चीते की लोकेशन कहां पर है। कूनो के अधिकारी लगातार चीतों की देखरेख करते हैं और ये भी ध्यान रखते हैं कि चीतों को समय-समय पर अपना शिकार मिल रहा है या नहीं। चीतों के भोजन के लिए इसका विशेष ध्यान दिया जाता है। कूनो नेशनल पार्क में कुल 29 चीते हैं, जिसमें कई चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं और अपना-अपना शिकार कर रहे हैं, बाकी बचे चीते अभी कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़ो में मौजूद हैं।
सं नाग
वार्ता
More News

प्यार में धोखा और आर्थिक शोषण से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

18 Jan 2026 | 12:39 PM

बैतूल, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुलताई में शनिवार रात प्रेम में धोखा और आर्थिक शोषण से परेशान एक युवक आत्महत्या के इरादे से हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक ने स्वयं डायल 112 पर कॉल कर अपनी मंशा जाहिर की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना मासोद रोड स्थित ज्ञान मंदिर के पीछे की है।.

see more..

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया अज्ञात व्यक्ति, दर्दनाक मौत

18 Jan 2026 | 12:36 PM

बैतूल, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन अंतर्गत परसोडा रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का सिर इंजन में फंस गया, जो करीब चार किलोमीटर तक ट्रेन के साथ आमला स्टेशन तक पहुंचा, जबकि धड़ घटनास्थल पर ट्रैक पर ही पड़ा मिला।.

see more..

लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, 14 माह पहले हुई थी लापता

18 Jan 2026 | 12:34 PM

बैतूल, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले की बैतूलबाजार पुलिस ने 14 माह से लापता एक नाबालिग बालिका को बालाजीपुरम मंदिर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।.

see more..

किन्नर के घर 30 लाख की डकैती, फारसी में बात कर रहा था एक बदमाश

18 Jan 2026 | 12:30 PM

मुरैना, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के अंबाह में शनिवार रात एक किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कट्टे की नोक पर 22 तोला सोना, 4 किलो चांदी और करीब 4 लाख रुपये नकद सहित लगभग 30 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।.

see more..

कार से 37 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो सगे भाइयों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 12:19 PM

आगर-मालवा, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगर-मालवा कोतवाली पुलिस ने नीमच–भोपाल राजमार्ग क्रमांक-41 पर कानड़ रोड से एक कार में परिवहन किया जा रहा 62 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 37 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..