Wednesday, May 20 2026 | Time 06:36 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


कच्चे मकान से पक्के घर तक , एक माँ की ज़िंदगी में लौटा गरिमा और सुकून

बीजापुर 16 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के करेगुट्टा पर्वत की तलहटी में स्थित नक्सल प्रभावित ग्राम उसूर की शम्मी दुर्गम (62) की वर्षों की प्रतीक्षा 15 मई को पूर्ण हुई जब ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी।
पक्के आवास की चाबी पाकर शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के गालों को स्नेहपूर्वक स्पर्श करते हुए कहा कि वर्षों तक कच्चे मकान में रहना उनके लिए बेहद कठिन था—हर मौसम में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीवों का डर बना रहता था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को भावुकता से बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा अब मेरे जीवन में सुकून है और मेरे बच्चों के सिर पर एक स्थायी छत है।
श्रीमती दुर्गम ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी तब से उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों का लालन-पालन किया और कृषि कार्य कर किसी तरह जीवनयापन किया। जब उन्हें सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास प्राप्त हुआ है तो यह केवल एक मकान नहीं बल्कि उनके जीवनभर के संघर्षों का पुरस्कार है। यह एक ऐसी छत है जिसमें सिर्फ ईंट और सीमेंट नहीं बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की नींव जुड़ी है। शम्मी दुर्गम इस बात की गवाह है कि सरकार की योजनाएं जब सही हाथों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल इमारत नहीं, भरोसे और उम्मीद का घर बन जाती हैं।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

सेवा, समर्पण और संस्कार ही कार्यकर्ता की पहचान : हेमंत खंडेलवाल

19 May 2026 | 9:31 PM

बैतूल, 19 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बैतूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार भाजपा की कार्यपद्धति के मूल आधार हैं और यही गुण कार्यकर्ताओं की पहचान बनाते हैं।.

see more..

बेतवा नदी क्षेत्र में कचरा डलवाने के आरोप, प्रदूषण नियंत्रण मंडल करेगा जांच

19 May 2026 | 9:24 PM

रायसेन, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में शहर का कचरा कथित रूप से बेतवा नदी क्षेत्र में डलवाए जाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी व्याप्त है। मामले को लेकर प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने संज्ञान लेने और जिला प्रशासन को अवगत कराने की बात कही है।.

see more..

कलेक्ट्रेट परिसर में आग, ई-गवर्नेंस विभाग के दस्तावेज और सामान जला

19 May 2026 | 9:20 PM

ग्वालियर, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार शाम बिजली की डीपी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग फैलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे ई-गवर्नेंस विभाग के महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भी आग पहुंचने से कुछ दस्तावेजों को नुकसान हुआ है।.

see more..

छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

19 May 2026 | 8:49 PM

रायपुर, 19 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी और दवा बिक्री से जुड़े नियमों के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर के मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के दवा व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक बंद में शामिल होंगे।.

see more..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश

19 May 2026 | 8:25 PM

रायपुर, 19 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बायपास का काम तत्काल प्रारंभ करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।.

see more..