Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:44 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बैंकिंग सुविधा का लाभ

रायपुर, 18 मई (वार्ता) लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार ने बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाबी प्राप्त की है। यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा, विकास और विश्वास की रणनीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प से बस्तर अंचल के गांव तेजी से नक्सल समस्या से उबर कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है, जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 -10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार की भी विस्तार से जानकारी दी। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने स्वयं डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। ग्रामीण यहां बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

सं.अभय

वार्ता
More News

बीजापुर में खरीफ सीजन से पहले प्रशासन सतर्क, किसानों को समय पर खाद-बीज- ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

08 Jun 2026 | 10:00 PM

बीजापुर, 08 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कृषि कार्यों के लिए किसानों को समय पर खाद, बीज और ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

धरसीवां का कुथरेल उपकेंद्र 480 एमवीए क्षमता के साथ रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन बना

08 Jun 2026 | 9:48 PM

रायपुर, 08 जून ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी ने रायपुर जिले के धरसीवां स्थित 220/132 केवी कुथरेल उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर 480 एमवीए कर दी है। एक सौ 60 एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफॉर्मर के सफल ऊर्जीकरण के साथ यह उपकेंद्र रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन बन गया है।.

see more..

राज्यसभा निर्वाचन के लिए मीनाक्षी नटराजन और महेश केवट ने भरा नामांकन

08 Jun 2026 | 9:24 PM

भोपाल, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार महेश केवट ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।.

see more..

एआई की मदद से नकल का आरोप, जांच के बाद परीक्षा निरस्त करने की बात

08 Jun 2026 | 9:22 PM

भिण्ड, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड स्थित यदुनाथ कॉलेज परीक्षा केंद्र में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की पीजीडीसीए और डीसीए परीक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की सहायता से नकल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।.

see more..

रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती से करें कार्रवाई : मुख्य सचिव

08 Jun 2026 | 9:18 PM

मुरैना, 8 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने चंबल संभाग के मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिलों में रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..