Wednesday, Jun 10 2026 | Time 21:14 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल और इंदौर के मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण मोदी करेंगे 31 मई को

इंदौर, 20 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल की यात्रा के दौरान महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान श्री मोदी भोपाल से ही भोपाल और इंदौर मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे।
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि 31 मई को श्री मोदी भोपाल आएंगे और महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कम से कम एक लाख महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भाेपाल से ही प्रधानमंत्री भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजना के तहत मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी वहीं से दतिया और सतना हवाईअड्डे का भी लोकार्पण करेंगे।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद ने “राहवीर” योजना पर भी अपनी मुहर लगा दी है। इसके तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने और उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। ऐसे व्यक्ति को पुलिस भी परेशान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सामान्यत: देखा जाता है कि सड़क हादसे के बाद पीड़ित की मदद बहुत ही कम व्यक्ति करते हैं या नहीं करते हैं। अब पीड़ित की मदद कर एंबुलेंस बुलवाने, उसे अस्पताल पहुंचाने और इलाज प्रारंभ कराने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना के तहत सम्मान राशि दी जाएगी।
श्री विजयवर्गीय ने बैठक में हुए अन्य निर्णयों की जानकारी भी दी।
प्रशांत
वार्ता
More News

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

10 Jun 2026 | 9:08 PM

रायपुर, 10 जून 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों एवं प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।.

see more..

बीजापुर के सुदूर कोत्तापल्ली गांव के ग्रामीणों ने सड़क-बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई

10 Jun 2026 | 8:37 PM

बीजापुर, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के अतिसंवेदनशील एवं दूरस्थ ग्राम कोत्तापल्ली (ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर) के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर विश्वदीप को ज्ञापन सौंपा।.

see more..

जगदलपुर केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की मौत की न्यायिक जांच की मांग, परिजनों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन

10 Jun 2026 | 8:21 PM

बीजापुर, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ जगदलपुर की केंद्रीय जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से न्याय की गुहार लगाई है। विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।.

see more..

लोकतंत्र के कथित चीरहरण के खिलाफ सड़क से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेगी कांग्रेस : जीतू पटवारी

10 Jun 2026 | 8:18 PM

भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में आज बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्तीकरण को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर आघात बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की घोषणा की।.

see more..

बस्तर में अवैध लकड़ी कटाई की न्यायिक जांच की मांग, भाकपा ने सौंपा ज्ञापन

10 Jun 2026 | 8:16 PM

कोंडागांव, 10 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कीमती वन संपदा की कथित अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका के नाम उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।.

see more..