Friday, Jan 16 2026 | Time 01:59 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मध्यप्रदेश में पारेषण हानि अब तक के न्यूनतम स्तर पर:तोमर

भोपाल, 20 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश ने विद्युत पारेषण क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पारेषण हानि (ट्रांसमिशन लॉस) को ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर तक लाने में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि विद्युत कर्मियों की तकनीकी दक्षता, सतत निगरानी, उन्नत प्रबंधन प्रणाली और अत्याधुनिक तकनीकी उपायों के समन्वय से संभव हो सकी है।
श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 2.77 प्रतिशत लक्ष्य की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में पारेषण हानि को घटाकर 2.60 प्रतिशत तक लाया गया है। यह राज्य की विद्युत कंपनियों की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में भी उल्लेखनीय सुधार है। वर्ष 2022-23 और 2023-24 में पारेषण हानि 2.61 प्रतिशत थी, जबकि वर्ष 2024-25 में इसमें 0.01 प्रतिशत की और गिरावट दर्ज की गई है।
किसी भी ट्रांसमिशन प्रणाली में पारेषण हानि के न्यूनतम स्तर पर होने से न केवल पर्यावरणीय प्रभाव कम होता है, बल्कि विद्युत उत्पादन की लागत भी घटती है। इसके अतिरिक्त, यह वोल्टेज स्तर समेत अन्य तकनीकी मानकों को स्थिर रखने में भी सहायता करता है। इससे समग्र बिजली प्रणाली अधिक विश्वसनीय बनती है।
एम.पी. ट्रांसको द्वारा किए गए नवाचारों, स्कॉडा प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकी विधियों, विद्युत ग्रिडों की निरंतर निगरानी और समय-समय पर किए गए रख-रखाव के चलते यह सफलता संभव हो सकी है। कंपनी विद्युत नेटवर्क के आधुनिकीकरण और क्षमतावर्धन की दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह सफलता न केवल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
नाग
वार्ता
More News

मुंगेली जिले में 14 राइस मिलों को किया गया सील,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

15 Jan 2026 | 10:39 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की 14 राइस मिलों को सील करने के साथ ही 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव श्री विकासशील के निर्देशानुसार की गई।.

see more..

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात

15 Jan 2026 | 10:37 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरूवार को जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। .

see more..

छत्तीसगढ़ : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता, 38 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

15 Jan 2026 | 10:35 PM

रायपुर, 15 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ में में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अनियमितता बरतने के फलस्वरूप समिति प्रबंधकों तथा धान खरीदी से जुड़े 38 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 31 कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन तथा निलंबित, एक की सेवा समाप्ति, दो को सेवा से पृथक, एक को कार्य से पृथक और तीन कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाईयां प्रदेश के 12 जिलों दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई हैं। .

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को किया सुपर थर्मल पावर स्टेशन के भूमिपूजन में आमंत्रित

15 Jan 2026 | 8:58 PM

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की और नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उपलब्धियों, नवाचारों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।.

see more..

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का करेंगे अंतरण

15 Jan 2026 | 8:54 PM

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को माखन नगर (बाबई), जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार पात्र बहनों के खातों में 1,836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।.

see more..