Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:54 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


राजभवन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया।
राज्यपाल श्री पटेल के साथ करीब 150 प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार में हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशाखापटनम कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता भी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम, और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। मुख्य रूप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि प्राणायाम किए। क्लैपिंग एवं लाफिंग थेरेपी के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम का समापन हुआ।
गरिमा
वार्ता
More News

कोर्ट में केस लंबित होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों से बेच दिया प्लॉट

17 Jan 2026 | 9:35 PM

धार, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में धार शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत लाड़गली क्षेत्र में एक खंडहर नुमा भूखंड को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अनुबंध और कोर्ट में केस लंबित होने की जानकारी छुपाकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से संपत्ति अन्य व्यक्तियों को बेच दी। पुलिस ने मुख्य अनुबंधकर्ता के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।.

see more..

भोजशाला में अखंड पूजन के संकल्प के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

17 Jan 2026 | 9:27 PM

धार, 17 जनवरी (वार्ता) बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आगामी 21 जनवरी को भोजशाला में मां वाग्देवी के अखंड पूजन के संकल्प को लेकर सकल हिंदू समाज के बैनर तले पीजी कॉलेज परिसर से विशाल आह्वान रैली निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। रैली 23 जनवरी को होने वाले अखंड पूजन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।.

see more..

प्रदेश में चारों ओर सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार होगा : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

17 Jan 2026 | 9:22 PM

विदिशा, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज विदिशा जिला मुख्यालय पर 4,400 करोड़ रुपए की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 13,000 करोड़ रुपए की लागत से कोटा से दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की भी घोषणा की।.

see more..

भौंरा में वन्यप्राणी हमला, ढाई साल का बच्चा घायल

17 Jan 2026 | 9:19 PM

बैतूल, 17 जनवरी (वार्ता) बैतूल जिले के ग्राम भौंरा में शुक्रवार देर शाम वन्यप्राणी के हमले में ढाई वर्षीय मासूम आर्यन उइके घायल हो गया। बच्चा अपने पिता अनिल उइके के साथ शौच के लिए जा रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले वन्यप्राणी ने उस पर झपट्टा मार दिया। हमले में बच्चे की गर्दन और पीठ पर नाखून के हल्के निशान आए।.

see more..

बलात्कार के आरोपी को मृत्यु तक सश्रम कारावास

17 Jan 2026 | 9:15 PM

उज्जैन, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी को शेष प्राकृतिक जीवनकाल अर्थात मृत्यु तक सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।.

see more..