Saturday, May 16 2026 | Time 03:57 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


योग मन की शांति, बुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक- देवड़ा

देवास, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि योग मन की शांति, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है।
श्री देवड़ा ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहाँ श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में कहा कि आज एक साथ पूरा विश्व योग कर रहा है। योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। योग मन की शांति, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। श्री देवड़ा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर इस वर्ष योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन नहीं प्रतिदिन योग करें, यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। योग मन की शांति, बुद्धि एवं शरीर के लिये और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है। उन्होंने सभी को योग दिवस की बधाई दी।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने भी योग किया।
विश्वकर्मा
वार्ता
More News

बंसल ने भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

15 May 2026 | 11:48 PM

रायपुर. 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग में लोक निर्माण विभाग के दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दुर्ग और पाटन में तीन कार्यस्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया।.

see more..

अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

15 May 2026 | 11:44 PM

रायपुर 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। .

see more..

सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में

15 May 2026 | 11:17 PM

रायपुर, 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। .

see more..

खाद्य विभाग की कार्रवाई: लालपुर फल मार्केट से लिए गए पांच नमूने

15 May 2026 | 10:57 PM

रायपुर, 15 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट का सघन निरीक्षण किया। .

see more..

भोजशाला को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर धार में जश्न, मुस्लिम पक्ष करेगा कानूनी समीक्षा

15 May 2026 | 10:40 PM

धार, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धार स्थित भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर एवं संरक्षित स्मारक मानने के फैसले के बाद शहर में हिंदू समाज ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया, जबकि मुस्लिम पक्ष ने निर्णय की कानूनी समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही है।.

see more..